cheap gold

तीन दिन बाद सस्ता सोना, चांदी लुढ़की, जानें आज का नया भाव

1369 0

नई दिल्ली। तीन दिन से सोना-चांदी में (cheap gold, silver rolled)  जारी तेजी शुक्रवार को थमी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.24 फीसदी लुढ़ककर 50,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर करोबार करते नजर आया है। इसके पहले लगातार तीन दिन पीली धातु के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में भी शुक्रवार को 0.60 फीसदी की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद यह 67,882 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करते नजर आया। इसके पहले कारोबारी सत्र में सोना 1.5 फीसदी यानी 750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ा था। वहीं, चांदी भी 3.5 फीसदी यानी 2,300 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ा।

संजना सांघी ने फिल्म ‘ओम : द बैटल विद’ में काम शुरू किया

इस मामले से जुड़े जानकारों का कहना है अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद और कमजोर डॉलर की वजह से कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। उनका अनुमान है कि डब्ग् पर सोने का सपोर्ट प्राइस 49,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस स्तर से कोई भी गिरावट पीली धातु के कीमतों में करेक्शन देखने को मिल सकता है।

गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों को मोहभंग

सोने के व्यापारियों की नजर अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज पर भी है। माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही अमेरिकी सीनेट से इसकी मंजूरी मिल सकती है। हाल के दिनों में सोने के दाम में बड़ी तेजी देखने को मिली है। प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद से गोल्ड को सपोर्ट मिला है, लेकिन, ईटीएफ निवेशकों द्वारा अभी भी पीली धातु की खरीदारी नहीं देखने को मिल रही है। ईटीएफ में निवेशकों की रुचि कम देखने को मिल रही है। एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट के मुताबिक, गुरुवार को गोल्ड ईटीएफ होल्डिंग 0.2 फीसदी गिरकर 1,167.82 टन पर आ गया है।

शक्ति मोहन ने शेयर किया वर्कआउट Video, लिखी ये बात

सोने के दाम में हालिया इजाफा का एक कारण यह भी है कि दुनियाभर  में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े हैं। संक्रमण की वजह से एक बार फिर कड़े प्रतिबंध देखने को मिल रहे हैं।

जानें क्या है वैश्विक बाजारों में सोने का हाल

वैश्विक बाजार की बात करें तो यहां भी आज सोने के दाम में हालिया तेजी के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। यहां स्पॉट गोल्ड का भाव 0.2. फीसदी की गिरावट के साथ 1,881.65 डॉलर प्रति औंस कारोबार करते नजर आया। चांदी के भाव में भी 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने गढ़वाली फिल्म ‘प्रधानी’ का मुहूर्त शॉट और पोस्टर किया लांच

Posted by - November 17, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गढ़वाली फिल्म ‘प्रधानी‘ (Pradhani) का मुहूर्त शॉट दिया और…
ANIL DESHMUKH

परमबीर सिंह की अर्जी पर देशमुख पर सौ करोड़ वसूली के आरोप की जांच CBI करेगी

Posted by - April 5, 2021 0
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के आरोपों पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल…

लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, सीमा पर सुरक्षा का लेंगे जायजा

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे लद्दाख सेक्टर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वहां वो सर्दियों से लद्दाख सीमा…
Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में पर्यावरण मित्रो को DM मयूर दीक्षित उपलब्ध कराएं जरूरी सामग्री

Posted by - May 14, 2023 0
गुप्तेश्र्वर। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में विषम कठिन परिस्थितियों में साफ-सफाई व स्वच्छता का निरंतर विशेष ध्यान रख रहे पर्यावरण…

लखीमपुर मामले में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, मुलाकात के लिए मांगा समय

Posted by - October 11, 2021 0
नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए लोगों के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रपति…