congress party

तो अब तीन शहर कांग्रेस अध्यक्ष लखनऊ को करेंगे मजबूत

762 0

लखनऊ। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस (Congress Party) ने कई जनपदों में नए जिलाध्यक्ष तैनात कर दिए हैं। वहीं, राजधानी में अब कांग्रेस (Congress Party) के तीन शहर अध्यक्ष हो गए हैं, जो कांग्रेस (Congress Party) को मजबूत करेंगे।

असम : प्रियंका गांधी ने आदिवासियों के साथ किया झुमुर नृत्य

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस (Congress Party) ने कई जनपदों में नए जिलाध्यक्ष तैनात कर दिए हैं। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी में पहले जहां एक शहर अध्यक्ष होता था, वहीं कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने दो शहर अध्यक्षों की तैनाती की। अब दक्षिण क्षेत्र के लिए एक और शहर अध्यक्ष तैनात कर दिया गया है। कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके दिलप्रीत सिंह को शहर कांग्रेस दक्षिण क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन पदाधिकारियों को सौंपी गई कमान

लखनऊ में अब कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के तीन शहर अध्यक्ष हो गए हैं। उत्तर क्षेत्र की कमान अजय श्रीवास्तव अज्जू के हाथ में है, तो पूर्व का क्षेत्र मुकेश सिंह चौहान संभाल रहे हैं। वहीं, अब सोमवार को जिला और शहर कमेटी की सूची जारी करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने शहर के दक्षिणी क्षेत्र का प्रभार दिलप्रीत सिंह को दे दिया है।

राहुल गांधी का दिखा अलग रूप, कार्यक्रम में लगाए पुश अप्स

अब इन तीनों शहर अध्यक्षों के कंधों पर लखनऊ में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। पार्टी आलाकमान ने देवरिया का जिला अध्यक्ष रामजी गिरी को बना दिया है। इसके अलावा शरद सिंह बबलू को महाराजगंज का, राजीव नारायण मिश्रा को जालौन का, आरती वाजपेई को उन्नाव का और शिवपाल सिंह को बुलंदशहर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर नगर ग्रामीण की कमान अमित कुमार पांडेय को सौंपी गई है।

पार्टी को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद

उन्नाव सीट से आरती बाजपेई को कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया था। अब उन्हें उन्नाव का जिला अध्यक्ष बना दिया गया है। वहीं, जालौन के जिला अध्यक्ष विवादों में आए थे, उन्हें हटाकर अब यहां पर पार्टी ने नए जिला अध्यक्ष की तैनाती की है। पार्टी को उम्मीद है कि ज्यादातर जनपदों में जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्षों की तैनाती से कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा और भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

Related Post

Health ATM

यूपी में तैयार होने लगे हेल्थ एटीएम एक्सपर्ट, स्वास्थ्य सेवाओं में दिखेगा बड़ा परिवर्तन

Posted by - December 19, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने 200…
Gramodyog Rojgar Yojana

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 16,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और उद्यमिता विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार…