died

मिट्टी का टीला धसकने से चार बच्चे दबे, तीन की मौत

340 0

इटावा। बढ़पुरा क्षेत्र के गुलाब की गाड़िया गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में मिट्टी की करार गिरने से उसमें चार बच्चे दब गए, जिनमें से तीन की मौत (Died) हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि जानवी (9) पुत्री बबलू, सोनाक्षी (7) पुत्री दीपचंद, कृष्णा (8) पुत्र करन सिंह की मौत हुई है। अनुष्का (9) पुत्री ब्रजेश घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीण सर्वेश ने बताया कि ये चारों बच्चे घर को लीपने के लिए गांव के ही बड़े टीले से मिट्टी खोदने गए थे। तभी मिट्टी का टीला धंसक गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Road Safety

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

Posted by - January 22, 2026 0
लखनऊ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (National Road Safety Month) 2026 के तहत परिवहन विभाग सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण…
UPITS 2025

UPITS 2025: निवेश, नवाचार और संस्कृति के महाकुंभ का होगा आगाज

Posted by - September 24, 2025 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो…
CM Yogi

सीएम योगी ने देवबंद में एटीएस भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण

Posted by - February 28, 2024 0
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को देवबंद में रेलवे रोड पर स्थित आतंकवाद निरोधक…
Crop Cutting

क्रॉप कटिंग के माध्यम खरीफ की फसलों की उत्पादकता पर योगी सरकार की पैनी नजर

Posted by - December 3, 2024 0
लखनऊ। किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता लाने और उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार…