बेटी के दुष्कर्म करने की धमकी

मेरी बेटी के दुष्कर्म करने और गला रेतने की धमकी सोशल मीडिया पर मिल रही है, मैं डरी हूं

1035 0

नई दिल्ली। अभी तक कभी सड़क पर तो कभी बंद कमरे में, महिलाओं के साथ हो रही बदसलूकी की घटनाएं आए दिन देखने-सुनने को मिलती हैं, लेकिन अब अपराधियों ने सोशल मीडिया को भी नहीं छोड़ा है।

हाल ही में एक मशहूर इंस्टाग्राम मॉडल ने पुलिस से शिकायत की है। इस मॉडल को उनकी टीनएज बेटी के साथ रेप को अंजाम देने और उसका गला रेतने की धमकियां मिल रही हैं। इस मॉडल का कहना है कि वह बुरी तरह से डरी हुई हैं और मदद चाहती है। इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करने की वजह से ये मॉडल आए दिन चर्चा में रहती है।

कांग्रेस का संसद में प्रदर्शन ‘महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार’ 

इंस्टाग्राम पर चार बॉरले एक सुपरमॉडल हैं। 36 वर्षीय इस मॉडल के लगभग 4 लाख फॉलोअर्स हैं। अंग्रेजी वेबसाइट द सन ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि इस मॉडल को सोशल मीडिया के जरिए गला रेतकर मारने और उसकी टीनएज बेटी के साथ रेप करने की धमकियां मिल रही हैं। जिसके बाद चार बॉरले ने पुलिस से शिकायत की है। मॉडल का कहना है कि उसे धमकियां कई हफ्ते पहले मिली थीं लेकिन अब जाकर उसने शिकायत की है।

https://www.instagram.com/p/B4w_LGqn66c/?utm_source=ig_web_copy_link

कांग्रेस का संसद में प्रदर्शन ‘महंगाई पर प्याज की मार, बंद करो मोदी सरकार’ 

मॉडल का आरोप है कि धमकी देने वाले शख्स का पता चल जाने के बाद भी उन्हें स्थानीय पुलिस से कोई अपडेट नहीं मिली है। चार बॉरले शिकायत दर्ज कराने के बाद अब रेस्पॉन्स मिलने का इंतजार कर रही हैं। चार बॉरले ने कहा कि वह मेरा गला रेतने और मेरी टीनएज बेटी का रेप करने की धमकी दे रहा था। मैंने अपनी जिंदगी में इतना डर कभी महसूस नहीं किया है। मैं पुलिस के जवाब का इंतजार कर रही हूं। काफी हफ्ते बीच चुके हैं अगर कुछ नहीं हुआ तो ये एब्यूजर फिर से ऐसी धमकियां शुरू कर देगा।

उन्होंने बताया कि मैं पहले भी स्टॉकर्स का सामना कर चुकी हैं लेकिन ऐसी घटना कभी नहीं हुई। वह कहती हैं कि उन्हें अपनी तस्वीरों पर लोकेशन डालने से भी डर लगता है कि कहीं कोई स्टॉकर उनके पीछे न पड़ जाए। बता दें कि चार बॉरले एक मशहूर इंस्टाग्राम मॉडल होने के साथ-साथ प्लेव्याय मैगजीन के ऑस्ट्रेलियाई एडीशन में नजर आ चुकी हैं।

Related Post

सोशल मीडिया का लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक 50 लाख महिलाओं को देगा ट्रेनिंग

Posted by - October 17, 2019 0
टेक डेस्क। फेसबुक की डिजिटल बेटी योजना के तहत आदिवासी महिलाओं को तकनीकी तौर पर रोजगार के लिए काबिल बनाया…
120 रुपये में मिलेंगी इतनी सुविधा

खुशखबरी: श्रमिकों व कर्मचारियों को 120 रुपये में मिलेंगी इतनी सुविधा

Posted by - December 25, 2019 0
नई दिल्ली। श्रमिकों एवं निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह काम की खबर है। श्रमिकों को लेकर कई…
वर्जिन भानुप्रिया

उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘ वर्जिन भानुप्रिया ‘ 12 जून को होगी रिलीज

Posted by - March 13, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता श्रेयांश महेंद्र धारीवाल की फिल्म ‘ वर्जिन भानुप्रिया ‘ बड़े पर्दे पर दस्तक देने को…
साइना नेहवाल की बायोपिक

साइना नेहवाल की बायोपिक में परिणीति की एक्टिंग देख डायरेक्टर बोले- बेहतरीन अदाकारा

Posted by - January 19, 2020 0
नई दिल्ली। बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ के निर्देशक अमोल गुप्ते ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा…