RSS

RSS की शाखाओं और हिंदू नेताओं पर आतंकी हमले का खतरा

667 0

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) पंजाब में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रही है, खासकर आरएसएस (RSS) की शाखाओं व हिंदू नेताओं को टारगेट किया जा सकता है।

यह चौकसी आईबी ने पंजाब सरकार को जारी की है जिसके बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तमाम अधिकारियों को गश्त बढ़ाने, रात्रिकालीन गश्त में एक तिहाई अधिकारियों को मैदान में उतरने के आदेश दिए हैं।

हाल ही में 21 नवंबर को देर रात पठानकोट में सेना के कैंप के पास मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड से हमला किया। वैसे इसमें कोई घायल नहीं हुआ। इसके पीछे आईएसआई का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 15 अगस्त के बाद से अब तक 25 बार से ज्यादा ड्रोन भारतीय सीमा में घुस चुके हैं। हथियार, हेरोइन और टिफिन बम भिजवाए जा रहे हैं। 11 टिफिन बम बरामद हो चुके हैं।

आईएसआई पंजाब में लगातार हथियारों व गोला बारूद भेज रही है। हाल ही में अजनाला की घटना के तार भी आतंकियों से जुड़े पाए गए हैं। अजनाला के शर्मा फिलिंग स्टेशन पर ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने पास ही के गांव के चार युवकों को पकड़ा था, जिनमें से रूबल और विक्की दोनों कासिम औरव पाकिस्तान में बैठे इंटरनेशल सिख यूथ फेडरेशन के चीफ भाई लखबीर सिंह रोडे के संपर्क में थे।

तीन दिन पहले जीरा विधानसभा हलका के गांव सेखवां के खेत में से एक टिफिन में हैंड ग्रेनेड मिला। आईबी के सूत्रों के मुताबिक पंजाब में सीमा पार से टिफिन बम व ग्रेनेड आईएसआई की तरफ से भेजे गए हैं, जिनसे बड़ा आतंकी हमला किया जा सकता है। आईबी की तरफ से पंजाब के हिंदू नेताओं व आरएसएस की शाखाओं पर कड़ी चौकसी करने केलिए कहा गया है।

Related Post

Naxalites

पुरंगेल-गमपुर के जंगल में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Posted by - March 19, 2024 0
दंतेवाड़ा। जिले के थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र पुरंगेल गमपुर के जंगल में आज मंगलवार सुबह…
योगी आदित्यनाथ बने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

महंत नरेंद्र गिरि बोले- ओवैसी पाक के एजेंट, योगी आदित्यनाथ बने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देश के आम मुसलमानों…
25 thousand government jobs in four years: CM Dhami

सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद नहीं हुआ एक भी भर्ती परीक्षा पेपरलीक: सीएम धामी

Posted by - September 6, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के चार साल के कार्यकाल में युवा वर्ग सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा…