muslim dharm guru

मुस्लिम धर्म गुरु के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग

1469 0

बदायूं। जिले में एक मुस्लिम धर्मगुरु (muslim dharm guru) के इंतकाल के बाद हजारों की संख्या में लोग कोविड प्रोटोकॉल ( covid protocol) की अनदेखी करते हुए उनके जनाजे में शामिल हुए और इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को बताया कि मुस्लिम धर्मगुरु ( muslim dharm guru) हजरत अब्दुल हमीद मोहम्मद सालिमुल कादरी का रविवार को इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए बदायूं पहुंचे और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए जनाजे में शामिल हुए।

निगम के स्वच्छता प्रहरी भी रियल कोराना वारियर्स हैं : अनिता ममगांई

उन्होंने बताया कि कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जनाजे के वीडियो देखकर सुबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्वाई की जाएगी।

गौरतलब है कि काजी मोहम्मद सालिमुल कादरी के इंतकाल के बाद उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और जनाजे के लिए कोरोना प्रोटोकॉल (covid protocol) का उल्लंघन करते हुए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।  वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाईं और सामाजिक मेल जोल से दूरी की पूरी तरह अनदेखी की। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए अंतिम संस्कार में 20 लोगों के ही शामिल होने की इजाजत दी है मगर काजी के जनाजे में हजारों लोग मौजूद थे।

Related Post

मंदिर-मस्जिद विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट 9 सितंबर को सुनाएगी अपना फैसला!

Posted by - September 1, 2021 0
वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित स्वयं-भू भगवान विश्वेश्वर नाथ मंदिर-मस्जिद विवाद के मामले पर मंगलवार को सुनवाई कर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला…
Two killed in sewer cleaning

सीवर सफाई में दो की मौत: दो इंजीनियर सस्पेंड, कार्यदाई संस्था केके स्पन लि. पर FIR

Posted by - May 1, 2024 0
लखनऊ। राजधानी में स्थित थाना वजीरगंज में बुधवार को शहीद स्मारक के सामने सीवर (Sewer) सफाई के दौरान दो कर्मचारियों…
CM Yogi

हर हाल में मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माणः मुख्यमंत्री

Posted by - March 11, 2026 0
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी…
AK Sharma

ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में होगा सुधार, विद्युत लोड की समस्या होगी दूर: एके शर्मा

Posted by - October 4, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने जनपद रायबरेली की तहसील महराजगंज के ग्राम…