पीएम मोदी

जो लोग दंगे के आरोपियों को मुख्यमंत्री के पद से नवाज रहे हो उनसे सचेत रहना होगा-प्रधानमंत्री

1096 0

गुरदासपुर।भाजपा-अकाली दल की धन्‍यवाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को वीरों और महान लोगों की धरती बताते हुए कहा कि नए भारत की शुरुआत का एक और वर्ष पंजाब की धरती से शुरू कर रहा हूं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत पंजाबी से शुरू की। उन्‍होंने 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्‍प जताया। प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए पाकिस्‍तान प्रेम केे लिए नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान कर्ज माफी को लेकर एक बार फिर पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला किया।

साथ ही प्रधानमंत्री ने गुरदासपुर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा – जिनका इतिहास हजारों सिख भाई-बहनों को बेरहमी से हत्या का हो और जो आज भी दंगों के आरोपियों को मुख्यमंत्री पद का पुरस्कार दे रहे हैं, उन लोगों से पंजाब समेट देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मोदी जी ने करतारपुर कॉरिडोर की चर्चा करते हुए सिद्धू पर निशाना साधा। उन्होंने गुरु नानकदेव के 550 वें प्रकाश उत्‍सव का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इसको बड़े स्तर पर मनाने का हमारी सरकार ने फैसला किया है। सभी राज्यों में और विश्व भर में समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्‍होंने श्री करतारपुर गुरुद्वारा की चर्चा करते हुए कहा कि सात दशक पहले हमारी आस्था के प्रतीक को तब की सरकार नहीं ले सकी और करोड़ों लोग सिर्फ दूरबीन से ही उसे देखने के लिए मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि डेरा बाबा नानक से लेकर इंटरनेशनल बॉर्डर तक मार्ग बनाया जाएगा जिसमें सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। मोदी जी ने कहा कि जिन का इतिहास राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ वाला हो जो लोग देश को कमजोर करने के लिए झूठ फैला रहे हैं जो लोग एक परिवार के गुणगान कर रहे हैं जो लोग दंगे के आरोपियों को मुख्यमंत्री के पद से नवाज रहे हो उनसे सचेत रहना होगा।

Related Post

Yogi

यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

Posted by - April 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उनके…
cm yogi

चित्रकूट को मेडिकल कालेज की सौगात देने पर सांसद ने जताया सीएम योगी का आभार

Posted by - January 29, 2023 0
चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल ने बुंदेलखंड के सबसे पिछडे एवं आकांक्षी जिले चित्रकूट में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया…
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - November 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी…
Chief Minister Yogi inaugurated 7 projects in KGMU campus

एक युग की चिकित्सा परंपरा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा का प्रतीक है केजीएमयू : सीएम योगी

Posted by - July 14, 2025 0
लखनऊ । लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने अपने 120 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में एक और ऐतिहासिक…
Kejriwal

पीएम मोदी के बयान पर बोले केजरीवाल- बच्चों को मुफ्त शिक्षा देना रेवड़ियां बांटना नहीं

Posted by - July 16, 2022 0
नई दिल्ली: यूपी में आज बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे उद्घाटन के बाद पीएम मोदी द्वारा मुफ्त में रेवड़ियां बांटने वाले बयान पर…