Vaccination

18 से ज्यादा उम्र वालों को लगेगी 1 मई से वैक्सीन

620 0

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने मंगलवार को COVID-19 वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण का स्वागत किया है। इस चरण में केंद्र ने 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा इसने केंद्र के राज्य सरकारों को सीधे वैक्सीन आपूर्ति का 50 प्रतिशत जारी करने के फैसले का भी स्वागत किया।

दरअसल टीकाकरण अभियान (Vaccination campaign) के तीसरे चरण के तहत टीका निर्माता अपनी केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं (CDL) से हर महीने जारी खुराकों की 50 प्रतिशत आपूर्ति केंद्र सरकार को देंगे और बाकी 50 प्रतिशत आपूर्ति को वे राज्य सरकारों को और खुले बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे।

IMA ने इन उपायों का सुझाव दिया था

आधिकारिक बयान में कहा गया कि आईएमए ने इन उपायों का सुझाव दिया था और केंद्र से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण की वकालत की थी। बयान में कहा गया कि आईएमए ने 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विशेष पत्र भी लिखा था जिसमें अनुरोध किया गया था कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को ​​टीकाकरण की अनुमति दी जाए।

IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने PM से की थी बातचीत

अधिकारियों के बयान में कहा कि, “IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जे. ए. जयलाल ने सोमवार को पीएम के साथ बातचीत की और एक बार फिर वैक्सीनेशन अभियान में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को शामिल करने की आवश्यकता को दोहराया।” बयान में कहा गया कि वह इस अभियान में भारत सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं। देश भर में अपने डॉक्टरों के साथ आईएमए वायरस के खिलाफ युद्ध के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Post

PM narendra modi

पीएम मोदी ने कहा- “दीदी हार आपके सामने है, अब इसे स्वीकार कीजिए”

Posted by - April 3, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियां अपना दमखम लगा रही है। पीएम…
Mumbai Lockdown

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले- राज्य में जल्द लगेगा लॉकडाउन, लोग परेशान न हों, इसकी कर रहे तैयारी

Posted by - April 12, 2021 0
मुंबई। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में लॉकडाउन (Lockdown will soon take Place in Maharastra) का खतरा बरकरार…
उद्धव

उद्धव बोले- बीजेपी से संबंध टूटा हिंदुत्व से नहीं, राम मंदिर के लिए एक करोड़ दान

Posted by - March 7, 2020 0
अयोध्या। महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरा होने पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत…
अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका

मस्जिद के लिए दूसरी जगह मंज़ूर नहीं, SC में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा AIMPLB

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के मसले पर रविवार को ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल…