व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे इस महिला ने कर दिया कमाल, बन गईं मिसाल

977 0

लखनऊ डेस्क। व्हीलचेयर पर बैठा इंसान भला कैसे कोई कमाल कर सकता है, लेकिन अगर आप दीपा मलिक के बारे में जानेंगे तो नि:संदेह उनके हौसले और जज्बे को सलाम करेंगे। रियो पैरालंपिक खेल- 2016 में दीपा मलिक ने व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही 4.61 मीटर तक गोला फेंका और दूसरे स्थान पर रहीं और इस तरह पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाली दीपा पहली भारतीय महिला बन गईं।

ये भी पढ़ें :-रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला रानू मंडल इस अभिनेता के घर करती थी साफ-सफाई 

आपको बता दें दीपा मलिक बचपन से ही काफी बुलंद इरादों वाली थीं। लेकिन छह साल की छोटी सी उम्र में ही उनके साथ एक हादसा हो गया। एक दिन अचानक उनको पीठ में जबरदस्त दर्द उठा। जब अच्छे से जांच हुई तो उनकी रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर निकला, लेकिन एक ऑपरेशन के बाद इसे निकाल लिया गया। पर शरीर में कुछ परेशानिया शुरू हो गईं।

ये भी पढ़ें :-लता मंगेशकर की आवाज से तुलना होने वाली महिला ने दिया अनुराधा पौडवाल को भी टक्कर 

जानकारी के मुताबिक दीपा कहती हैं, शरीर की अपंगता ने मेरा  हौसला तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन मैंने बिना हार माने वक्त को झुकाने का फैसला किया और परिवार को अपने समर्थन में तैयार करके सभी मुश्किलों को बड़ी जिम्मेदारी के साथ न सिर्फ कड़ी टक्कर दी, बल्कि हर वार में मात भी दी। 29 अगस्त 2019 को उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजीव गांधी खेलरत्न से सम्मानित किया।

Related Post

बीजेपी अध्यक्ष का शिवसेना के खिलाफ जंग का एलान, साथ लड़े तो ठीक वर्ना उखाड़ फेंकेंगे

Posted by - January 7, 2019 0
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को अप्रत्यक्ष रूप से अपनी सहयोगी…
Shri Krishna Janmashtami

कौन हैं श्रीकृष्ण ?

Posted by - August 29, 2021 0
रंजना मिश्रा हमारे ऋषि-मुनियों ने बताया है कि श्रीकृष्ण (Shri Krishna) स्वयं भगवान हैं, अर्थात वे किसी भगवान के अवतारी…