बड़े काम की है भारतीय किचन में पायी जाने वाली यह ‘सौंफ’, जानें फायदे

1302 0

लखनऊ डेस्क। भारतीय पारंपरिक मसालों में से एक सौंफ का भी किचन में बहुत उपयोग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सौंफ केवल खाने के ही लिए नहीं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। आइए जानते हैं सौंफ के सेवन से होने वाले लाभः-

सर्दी-खांसी, फ्लू और साइनस से श्वसन तंत्र के संक्रमण से राहत दिलाने में भी यह मददगार साबित होता है।

यह पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है। यह बीपी को कम करता है। विटामिन सी एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह ह्दय रोग से बचाता है।

इसके जीवाणुरोधी और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पीड़ादायक मसूड़ों को शांत करने में सहायक होता है। इससे मुंह की बदबू दूर होती है।

सौंफ के बीज अपच, सूजन को कम करने और पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से पेट में दर्द और पेट के अंदर सूजन से राहत मिलती है।

इससे पेशाब की रुकावट भी दूर होती है। इसलिए सौंप की चाय पीने से पेशाब के रास्ते की समस्या दूर होती है। साथ ही आंखों की सूजन भी कम करता है।

यह भूख को कम करता है। सौंफ का ताजा बीज प्राकृतिक वसा नाशक के रूप में कार्य करता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से वजन घटता है।

Related Post

भारत बचाओ रैली

भारत बचाओ रैली : सोनिया गांधी बोलीं- अंधेरनगरी और चौपट राजा जैसा माहौल

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि…

प्रियंका चोपड़ा की सरेआम अमेरिकी महिला ने की बेइज्जती, वीडियो वायरल

Posted by - September 1, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। दुनियाभर में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू…