Kanpur Gangrape Case

कानपुर गैंगरेप कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

659 0

 सजेती थाना अंतर्गत बीते 4 दिनों पहले गांव के दबंगो ने ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Kanpur Gangrape Case) की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले तीसरे आरोपी को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

क्या था पूरा मामला

सजेती थाना क्षेत्र में किशोरी बीते दिनों खेत से चारा लेकर घर के लिए लौट रही थी। रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के ही तीन युवकों ने किशोरी को जबरन रोककर उसे खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म (Kanpur Gangrape Case) की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। परिजनों ने यह भी बताया कि दबंग युवको में एक दरोगा पुत्र है, जिसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

शिकायत के अगले दिन रेप पीड़िता के पिता की मौत

पीड़िता के परिजनों ने गांव के गोलू यादव, दीपू यादव और सौरभ पर अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पास्को एक्ट और 376 का मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी दीपू यादव के पिता पुलिस में दरोगा है जोकि कन्नौज में तैनात बताए जा रहे थे। दीपू के परिजनों ने पीड़िता के घरवालों को कार्रवाई नहीं करने के लिए धमकाया भी था।

वहीं आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। वहीं अगले दिन रेप पीड़िता के पिता की घाटमपुर में ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने साजिशन हत्या का करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बेवजह गैंगरेप पीड़िता के पिता को इधर-उधर भटका रही थी। इसी दौरान उसे हादसे का शिकार बना दिया गया।

Related Post

नए अवतार में बसपा! त्रिशूल थामें खड़ी हुई मायावती, कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्रीराम के नारे

Posted by - September 7, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां हर वो तिकड़म अजमा रही हैं जिससे वह विधानसभा में मजबूती…
Rural

सीएम योगी के ‘समुदाय’ ने बदली ग्रामीण विकास की तस्वीर, गांव कर रहे शहरों को फेल

Posted by - May 4, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जनसहभागिता से उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों (Rural) क्षेत्रों की लगातार तस्वीर बदल रहे हैं।…
cm yogi

एसआईआर अभियान में जुटें कार्यकर्ता, लोकतंत्र की मजबूती का दायित्व निभाएं: सीएम योगी

Posted by - December 19, 2025 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे मतदाता सूची के विशेष…