पार्टनर को धोखा देने से भी बड़ी होती हैं ये बातें ?

976 0

डेस्क। भरोसा ही रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत होती है जो रिश्ते को जीवंत बनाए रखती है। पर कभी-कभी हम जाने-अनजाने में ऐसे काम कर बैठते हैं जो रिश्ते की डोर को कमजोर कर देता है। रिश्ते, खासकर शादी जैसे अटूट बंधन जिंदगी भर के लिए होते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग आपको यह कहते जरूर नज़र आ जाएंगे कुछ ऐसी गलतियां हम कर बैठते हैं जो पार्टनर को धोखा देने से भी ज्यादा बुरा है।

ये भी पढ़ें :-महिलाओं का यह रूप देख तेजी से आकर्षित होते हैं पुरु

1-अक्सर सुनने में आता है कि छोटी-छोटी बातें बड़ी बन जाती हैं। रिलेशनशिप में यह बात बहुत ही महत्व रखती है। आप आपस में झगड़ा करते हैं या किसी दूसरे कारणों से रिलेशनशिप में अच्छा नहीं चल रहा हो तो बात करना बंद ना करे। सबसे बेहतर काम है आप अपने पार्टनर से बात करें।

2-हम लोग बचपन से सीखते आ रहे हैं कि झूठ ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं टिकता है। फिर भी हम अपने पार्टनर से किसी ना किसी तरह का झूठ बोलते रहते हैं। हालांकि झूठ से हमें बचना चाहिए वह भी तब और ज्यादा बचना चाहिए जब रिलेशनशिप बिल्कुल ही नया हो। क्योंकि रिश्ते की शुरूआत ही झूठ पर होगी तो उसमें जीवन का कोई भी आनंद नहीं आएगा।

3-वक्त के साथ जब आप एक-दूसरे को बेहतर समझने लगते हैं तो आपसी मतभेद उभरकर सामने आते हैं या फिर एक-दूसरे के साथ सहज नहीं रह पाते हैं। फिर भी आप उस रिश्ते को बरकरार रख रहे हैं, चाहे वो समाज के डर से हो या एक-दूसरे से सुविधा पाने की चाहत रखते हों या फिर किसी नए रिलेशनशिप में नहीं जाना चाह रहे हों। ये चीज धोखा देने से भी ज्यादा खतरनाक है।

Related Post

महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार पर SC का फैसला, बुधवार शाम पांच बजे तक हो बहुमत परीक्षण

Posted by - November 26, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार गठन पर चल रहे सियासी ड्रामा पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया है।…
corona-virus

कोरोना वायरस: कनाडा से लखनऊ आई महिला डॉक्टर में संक्रमण के लक्षण, मरीजों की संख्या 68

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। बहुत तेजी के साथ अपने पैर पसार रहा कोरोना वायरस ने अब पूरी दुनिया में दहशत का माहौल…