Mosquitoes

मच्छर काटने पर करें इसका प्रयोग, मिलेगी राहत

303 0

आजकल के समय में मच्छर के काटने ( mosquito bites) से कई बीमारियाँ फेल रही है | मच्छर के काटने पर हमारी त्वचा में उस स्थान पर बहुत तेज खुजली चलने लगती है और हम बार-बार उस जगह पर खुजली करते रहते है |

त्वचा की वह जगह लाल हो जाती है | यह परिस्थिति आपको काफी परेशान करती है। लेकिन, क्या आपको पता है कि आप परेशानी से निजात पा सकते हैं और वो भी कुछ आसान से घरेलू उपायों के जरिये | आइए जानें मच्छर के काटने से होने वाली जलन और खुजली से कैसे राहत पायें |

# एल्कोहल :

मच्छर के काटने ( mosquito bites)  पर होने वाले लाल निशान पर एल्कोहल का प्रयोग करना फायदेमंद होता है | मच्छर काटने वाली जगह पर रूई से थोड़ा सा एल्कोहल लगा कर रगड़े या एल्कहोल वाइप से काटे गए स्थान को अच्छी तरह साफ करें | इससे खुजली से काफी राहत पहुंचेगी | अगर एल्कोहल नहीं है तो आप उसके स्थान पर साधारण साबुन और पानी से उस स्थान को साफ कर लें |

# एप्पल साइडर विनेगर :

एक कॉटन बॉल को एप्पल साइडर विनेगर में डुबायें और इसे मच्छर के दंश वाले स्थान पर लगायें |इसे थोड़ी देर लगा रहने दें | इससे जलन कम करने में मदद मिलेगी |वैकल्पिक रूप से, आप एप्पल साइडर विनेगर और आटे का पेस्ट भी बना सकते हैं | यह पेस्ट दंश स्थान को सुखा देगा और साथ ही विनेगर, खुजली को शांत कर देगा | प्रभावित हिस्से पर इस पेस्ट को लगायें और सूखने दें | इसके बाद, गर्म पानी से धोकर साफ़ कर लें |

# टूथपेस्ट :

यह खुजली शांत करने में बहत अच्छा काम करता है | कोई भी बिना जेल वाले टूथपेस्ट का उपयोग करें |इसे प्रभावित स्थान पर मलें और सूखने दें | फिर इसे अच्छे से धो ले | # नीम का तेल : नीम के तेल में कई औषधीय गुण होते हैं | यह किसी प्रकार के संक्रमण को फैलने से रोकता है | शोध में भी यह बात सामने आ चुकी है कि नीम का तेल किसी भी रिपेलेंट से अधिक प्रभावी है | इतना ही नहीं, इसका पेड़ लगाने से भी मच्छर कम आते हैं |

# एलोवीरा जैल :

ताजा ऐलोवेरा जैल को जिस स्थान पर मच्छर ने काटा है वहां लगाएं | यह जेल ठंडक प्रदान करता है जिससे जलन व खुजलाहट से आराम मिलता है | अगर काटने के स्थान से खून निकल रहा हो तो यह उसे भी ठीक कर देता है | इन घरेलु उपायों को अपनाकर आप मच्छर के काटने से हुई जलन और खुजली को समाप्त कर सकते हैं तो इन्हें अपनाये और इस चिंता से मुक्ति पाए |

Related Post

पंकजा मुंडे

पंकजा मुंडे दो सियासी परिवारों की विरासत को बढ़ा रही हैं आगे

Posted by - September 27, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के दिग्गज नेता रह चुके दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी होने के अलावा पंकजा मुंडे दिवंगत बीजेपी नेता…
Shri Kashi Vishwanath Dham

धर्म नगरी काशी में बढ़ा तीर्थाटन का क्रेज, श्रद्धालुओं की संख्या में 45.76 फीसदी इजाफा

Posted by - July 4, 2024 0
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) के लोकार्पण, शहर के मजबूत हुए इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी ने यहां…