Mrunal Thakur

फिल्मों में महिला पात्रों की रचना बखूबी करते हैं ये फिल्मकार : म्रुनल ठाकुर

2330 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री म्रुनल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने कहा कि कुछ ही फिल्मकार ऐसे हैं, जो अपनी फिल्मों में महिला किरदारों को समान रूप में दिखाते हैं। म्रुनल ने बताया कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा उन फिल्मकारों में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों में महिला पात्रों की रचना बखूबी करते हैं।

उन्होंने बताया कि बेहद कम फिल्मकार ऐसे होते हैं, जो अपनी कहानी की कल्पना कुछ इस ढंग से करते हैं, जिसमें महिला पात्रों को भी बराबरी का फुटेज मिले। राकेश के काम की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी फिल्म के महिला किरदारों को किस खूबसूरती के साथ रचा है।

रूस का दावा: कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी 95 फीसदी प्रभावी, ये होगी कीमत

चाहे वह ‘रंग दे बसंती’ में सोहा अली खान द्वारा निभाया गया सोनिया का किरदार हो या ‘दिल्ली 6’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ में शामिल अन्य महिला चरित्रों की बात हो। उनकी फिल्मों में महिलाओं के ये किरदार यादगार रहे हैं। म्रुनल आने वाले समय में मेहरा की अगली फिल्म ‘तूफान’ में फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली हैं।

Related Post

अयूब खान ने की इंडियन फिएस्टा की घोषणा, राहुल रॉय, रवि किशन, करण मेहरा , मार्क रॉबिंसन समेत कई सितारों ने दिया साथ

Posted by - October 3, 2019 0
इंडियन फिएस्टा के संस्थापक और सी.ई.ओ अयूब खान के लिए सोमवार का दिन बहुत बड़ा दिन रहा। अयूब ने अपनी…
Bollywood actress shikha malhotra

नर्स बनकर कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अब खुद हुईं संक्रमित

Posted by - October 10, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर से मदद करने में जुटे हैं। इस…
Richa Chadha

मैडम चीफ मिनिस्टर में दमदार किरदार में दिखीं ऋचा चड्ढा, ट्रेलर रिलीज

Posted by - January 6, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है।…