Emraan

बार-बार दिन ये आए, सेल्फी सेट पर कटा इमरान का बर्थडे केक

633 0

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्सर लोग अपना जन्मदिन (Birthday) अलग-अलग अंदाज में मनाते है लेकिन फिल्म (Film) के सेट पर अगर सेलिब्रेशन होता है तो एक्टर्स के लिए यादगार पल बन जाता है। इमरान के 43वें जन्मदिन को ‘सेल्फी’ (Selfiee) की पूरी टीम ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ मिलकर इस दिन को खास बना दिया है।

इस जन्मदिन पर इमरान केक काट रहे है, इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, इसमें फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता (Raj Mehta) भी नजर आ रहे हैं। इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : BJP विधायक दल की बैठक में शामिल होने लखनऊ पहुंचे अमित शाह

एक्टर उस वक्त भावुक हो उठे जब उनके को-एक्टर अक्षय कुमार, डायरेक्टर राज मेहता समेत फिल्म ‘सेल्फी’ के सेट पर मौजूद लोगों ने उनके लिए ‘बार-बार दिन ये आए’ गाना गया’ फिल्म के सेट पर पूरे क्रू ने जोरशोर से इमरान का जन्मदिन मनाया और केट कटवाया। धर्मा प्रोडक्शन के ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में इमरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पीएम मोदी से पहली मुलाकात

https://twitter.com/DharmaMovies/status/1506888064559628296?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1506888064559628296%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Fentertainment%2Fbollywood-emraan-hashmi-celeberate-his-birthday-with-akshay-kumar-on-film-selfiee-set-pr-4141370.html

Related Post

शिल्पा शेट्टी के 10 करोड़ की डील ठुकराए जानें पर बीजेपी नेता शिवराज ने की तारीफ

Posted by - August 20, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सेहत के मामले में काफी जागरूक हैं। एक कंपनी ने शिल्पा को आयुर्वेदिक स्लिमिंग…
Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे ने पहना ऐसा ट्राउजर, यूजर्स ने किया ऐसा कमेंट

Posted by - September 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड व टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी बेबाक राय रखने के लिए सुर्खियों में हैं। उन्होंने सुशांत…