Aadhar card

बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में नहीं आएगी समस्या, लिया गया बड़ा फैसला

421 0

प्रयागराज: बच्चों के Aadhar card बनाने के लिए माता-पिता को आ रही समस्या को प्रयागराज मंडल के कमिश्नर ने दूर कर दिया है, अब किसी को झंझट में नहीं फसना पड़ेगा। Aadhar card बनाने की धीमी प्रगति को देखते हुए कमिश्नर ने बड़ा फैसला लेते हुए बताया कि, शहर के अब डाक विभाग के माध्यम से 14 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे।

बच्चों के आधार कार्ड बनाने में प्रयागराज मंडल सबसे पीछे इसलिए इसको रफ्तार देने के लिए कमिश्नर ने बड़ा फैसला लिया है। मंडल के चारों जिलों में 14 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड सिर्फ 20 फीसदी ही बने हैं इस वजह से बाकि के बच्चो को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी आ रही थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मंडल के कमिश्नर संजय गोयल ने यह नई पहल की है। डाकघरों से बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे, इसमें काम करने वाले डाकिए और मोबाइल यूनिट की विशेष भूमिका रहेगी।

महादेव का पावन माह सावन आज से शुरू, जानें क्यों होता है जलाभिषेक?

कमिश्नर ने डाकघर की आधार कार्ड मशीनों की स्थिति का आंकलन कर छोटे-छोटे ब्लॉक को पहले कवर करने 0 से 5 वर्ष और 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु के बच्चों को टारगेट कर आधार कार्ड बनाए जाने का भी निर्देश दिया है। कमिश्नर ने डीपीओ को बच्चों का आधार कार्ड बनाने में डाकघरों की मदद लेने का निर्देश दिया है। बच्चों को दो कैटेगरी में बांटते हुए मिशन मोड में आधार कार्ड बनाने का काम किया जाए।उन्होंने 0 से 5 वर्ष के बच्चों और 6 साल से 14 साल के बच्चों का आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने का आदेश दिया है।

Related Post

CM Yogi

आज नौकरियों में भाई-भतीजावाद नहीं, पारदर्शी चयन होता है: सीएम योगी

Posted by - April 22, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज (शनिवार) यहां सिग्नेचर बिल्डिंग में राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के…

बलबीर गिरि होंगे महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी, वसीयत के आधार पर हुआ फैसला

Posted by - September 29, 2021 0
प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर फैसला हो…
CM Yogi

माफिया अतीक से मुक्त भूमि पर बने आवासों का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, लाभार्थियों को सौंपी चाबी

Posted by - June 30, 2023 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से…