CM Yogi

मानचित्र स्वीकृति में न हो अनावश्यक देरी, आवेदनकर्ता को बुलाकर करें समाधान: CM Yogi

466 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी विकास प्राधिकरणों को अपनी भावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि परियोजनाओं का निर्धारण करते समय आगामी 50 वर्षों की स्थिति को ध्यान में रखा जाए। प्राधिकरणों को अपनी कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री के समक्ष करना होगा, जिसकी तारीख जल्द ही तय की जाएगी। प्राधिकरणों में लंबित भवन मानचित्र स्वीकृति (Building map approval) के प्रकरणों का तत्काल निस्तारण के निर्देश देते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि ऐसे मामलों में टाउन प्लानर/आर्किटेक्ट के परामर्श के अनुसार आवेदनकर्ता को बुलाकर समाधान किया जाए।

शनिवार को उच्चस्तरीय टीम-9 की बैठक में सीएम ने कहा कि प्रदेश की कुल जनसंख्या का 24% शहरी आबादी का है जो कि राज्य की जीडीपी में 65% का योगदान है। स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त शहर, समावेशी शहर विकास, उच्चस्तरीय आधुनिक नगरीय सुविधाएं और ई-गवर्नेंस के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। नगर नियोजन करते समय हमें भविष्य की जरूरतों और जन आकांक्षाओं का ध्यान भी रखना होगा। उन्होंने कहा कि हर विकास प्राधिकरण में नियोजन का कार्य टॉउन प्लानर/प्रोफेशनल से ही कराया जाए। अनियोजित विकास भविष्य के लिए बड़ी समस्या के कारक होते हैं।

सुदृढ कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश

लैंडबैंक विस्तार के लिए ठोस प्रयास करें प्राधिकरण

सीएम ने निर्देश दिए कि विकास प्राधिकरण लैंड बैंक विस्तार के लिए ठोस प्रयास करें। नगरीय निकायों को वित्तीय आत्मनिर्भरता के लिए नियोजित प्रयास करना होगा। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने विकास प्राधिकरणों की कार्यशैली को और अधिक पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने की जरूरत बताई है। प्राधिकरणों की योजनाएं समयबद्ध हों, जनहित पर केंद्रित हों और अनावश्यक नागरिकों को परेशान न किया जाए, इसको ध्यान में रखते हुए कई स्तरों पर इनकी कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार की जरूरत है।

प्रयागराज हिंसा के मुख्यारोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर, 11 बजे तक खाली करने का आल्टीमेटम

Related Post

Roshan Jacob

बच्चों की पढ़ाई और प्राथमिक विद्यालयों में सुविधाओं पर दिया जाये ध्यान: रोशन जैकब

Posted by - July 7, 2022 0
लखनऊ: मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Roshan Jacob) ने आज प्राथमिक विद्यालय की गुणवत्ता देखने को लेकर औचक निरीक्षण किया और…
प्रज्ञा ठाकुर

शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, बोली-उनके कर्मों की सजा मिली

Posted by - April 19, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर विवादित…
CM Yogi

हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने को तत्पर और प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री

Posted by - December 1, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए…
diksha singh

…तो अब मिस इंडिया रनर दीक्षा सिंह लड़ेंगी जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव

Posted by - April 3, 2021 0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के चितौना गांव की निवासी दीक्षा सिंह (Miss India Runner up…