Murdered

युवक की गला रेतकर हत्या, सीने में धंसा चाकू छोड़कर आरोपी फरार

527 0

बागपत: यूपी के बागपत के कस्बा छपरौली में डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) के सेवानिवृत्त कर्मी देशपाल के बेटे प्रशांत खोखर उर्फ छोटू (23) की गला रेतकर हत्या (Murdered) कर दी गई। पुलिस ने परिजन को बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगे तभी नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। मामला बढ़ता देख एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया।

गुरुवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे प्रशांत घर के बाहर खड़ा था, इस दौरान किसी ने उसे एक बच्चे को भेजकर बुलाया। जिसके बाद में प्रशांत पुलिस को छपरौली-तुगाना मार्ग पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशांत के गले पर एक के बाद एक कई प्रहार किए गए थे। कंधे के पास भी चाकू से प्रहार किया गया था।

लोगों के अनुसार मृतक युवक प्रशांत ढिकौली गांव में जिम चलता था, मृतक युवक को गले में चेन पहनने का शौक था। जिस जगह प्रशांत का शव पड़ा हुआ था, उससे दस मीटर दूर उसकी सफेद कलर की बाइक, चप्पल और चाकू पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड की टीम सुराग जुटाने में लगी रही।

भ्रष्टाचार पर सरकार का एक्शन, विजिलेंस टीम ने IFS अफसर को किया गिरफ्तार

एसपी नीरज जौदान, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ युवराज सिंह ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाया। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि तहरीर आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी। परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पर करीब ढाई घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।

केंद्र सरकार देगी जरूरी दवाओं पर राहत, कीमतों पर लगाएगी लगाम

Related Post

CM Yogi

मानसरोवर भवन, उत्तराखंड व पूर्वांचल भवन का उपयोग शुरू करें नागरिकः योगी

Posted by - June 26, 2025 0
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा व मार्गदर्शन में पिछले 8 वर्ष में…
250 ITI can be upgraded in UP

युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा, यूपी में 250 आईटीआई को किया जा सकता है अपग्रेड

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में कौशल विकास को लेकर सरकार महत्वपूर्ण कदम…
AI

आधुनिक तकनीक से अब गड़बड़ियों पर लगेगी लगाम, लाभार्थियों तक सीधे पहुंचेगा फायदा

Posted by - August 19, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने समाज कल्याण योजनाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गड़बड़ी-मुक्त बनाने के लिए आर्टिफिशियल…
Farmers

योगी सरकार का किसानों के पंजीकरण पर जोर, सभी जनपदों में 50% कार्य पूर्ण

Posted by - October 1, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में योगी सरकार किसानों के पंजीकरण कार्य पर विशेष जोर दे रही…
Dev Deepawali

सनातन की दिव्यता से काशी हुई प्रकाशमान, देव दीपावली पर 21 लाख दीपों से रोशन हुई शिव की नगरी

Posted by - November 15, 2024 0
वाराणसी। देव दीपावली (Dev Deepawali) के पावन अवसर पर काशी के घाटों पर दीपों की अविरल शृंखला ने पूरी दुनिया…