युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग

युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग

1107 0

हसनगंज इलाके पारिवारिक विवाद से परेशान होकर युवक ने हनुमान सेतु पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। कुछ दूरी पर मिली युवक की बाइक से परिजनों ने शिनाख्त की। गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश नदी में देर रात तक करती रही।

डिवाइडर से टकरा कर सड़क किनारे वैन पलटी, कई घायल

थाना प्रभारी हसनगंज ने बताया कि महानगर न्यू हैदराबाद कालोनी निवासी 24 वर्षीय निजामुद्दीन तकरोही चिनहट में मोटरसाइकिल एजेंसी में काम करता है। बुधवार दोपहर बाद निजामुद्दीन हनुमान सेतु पुल पर पहुंच गया और उसने गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देख मौके पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों को दबोचा

पुल से कुछ ही दूरी पर युवक की बाईक मिली। बाइक के जरिए युवक की शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बकौल पुलिस युवक ने  बहराइच की रहने वाली हुमा से प्रेम विवाह किया था। परिवार वाले विवाह के विरोध में थे। बुधवार को युवक का पिता आसिफ से विवाद हो गया था। जिससे आक्रोष में युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस देर शाम तक नदी में युवक की तलाश करती रही। गुरुवार सुबह उजाला होने पर पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशेगी।

 

Related Post

लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को इतने फीसदी आरक्षण का जल्द प्रस्ताव

Posted by - January 19, 2019 0
राजस्थान। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनीतिक तौर पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर आगे बढऩे का…
Rahul Gandhi

 ‘सबको सुरक्षित जीवन का हक’, राहुल गांधी ने एक बार फिर सबको वैक्सीन लगाने की उठाई मांग

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कुल 10,45,28,565 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।…