शादी के पतासे एक कम्पलीट पैकेज हैं – अर्जुन मन्हास

1547 0

आगामी फॅमिली एंटरटेनर फिल्म “शादी के पतासे” से अपना डेब्यू कर रहे एक्टर अर्जुन मन्हास का कहना हैं की उनकी मेन लीड वाली फिल्म एक कम्पलीट पैकेज हैं, जो दर्शको को एंटरटेन और रिलैक्स दोनों करेगी.

शादी के पतासे – एक मॉडर्न टाइम में सेट सामाजिक और पारिवारिक ड्रामा फिल्म हैं. इस फिल्म में बॉलीवुड दिग्गज असरानी के साथ अर्जुन मन्हास, शगुफ्ता अली, तारिक इम्तेयाज़ भी नजर आने वाले हैं.

अपनी डेब्यू फिल्म और बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के बारे में बात करते हुए, अर्जुन मन्हास ने कहा, “यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी ड्रामा फिल्म हैं, ऐसी फिल्मे सभी को पसंद आती हैं. देखो लोग रिलैक्स और एंटरटेन होने के लिए थिएटर जाते हैं, यह फिल्म दोनों काम करेगी, यह फिल्म एक कम्पलीट पैकेज हैं, जो उन्हें रिलैक्स और एंटरटेन करेगी, और साथ में लोग इस कहानी से रिलेट भी कर पायेगे.

बॉक्स-ऑफिस पर उम्मीदें बहुत बड़ी हैं। देखो हमारी फिल्म अच्छी बनी हैं, और हमने वास्तव में बहुत मेहनत की है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि फिल्म अच्छा काम करेगी”

फिल्म को शाहिद काज़मी ने डायरेक्ट किया हैं, और इसे सजाद खाकी के साथ मिल कर प्रोडूस भी किया हैं. फिल्म में सनम ज़ेया, नेहा लाहोत्रा, रानी भान, हुसैन खान,मुश्ताक अली और मोना भान भी नजर आयेगे हैं।

जम्मू और कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में सेट इस फिल्म की कहानी एक अरेंज्ड मैरिज और खट्टे-मिट्ठे आपसी टकराव का मजेदार ताना-बाना हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका हैं, और काफी सराहा भी गया हैं.

प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए, अर्जुन ने कहा, “फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार लग रहा है और हमें स्क्रीन पर कुछ नया देखने को मिला है। और जिस तरह की ट्रेलर को मिले रेस्पोंस के बारे में बात करते हुए अर्जुन बोले, “रेस्पोंस बहुत ही शानदार हैं. यह कहानी बहुत ही अलग और फ्रेश हैं. फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा है. कहानी जम्मू और कश्मीर में आधारित है। यह एक सच्ची कहानी है, जिसे हमारे निर्माता ने हमारे निर्देशक को सुनाया, इसलिए उन्होंने कहानी से कुछ तत्व निकाले और एक प्रभावशाली कथा बना डाली.

कहानी एक गाँव में सेट है, जहाँ एक मध्यम-वर्ग के परिवार का लड़का और लड़की एक दुसरे से प्यार करते हैं, लेकिन एक दुसरे को कहने से डरते हैं. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं. इस बीच उनके माता-पिता उनकी शादी तय कर देते। लेकिन शादी करने के बाद, परेशानी शुरू होती है, परिवार और ससुराल वालों के साथ छोटी-छोटी बहस, मीठे झगड़े, और बहुत कुछ होता हैं. मुझे लगता हैं की हमने एक बहुत ही अच्छी फिल्म बनाई हैं”

फिल्म इस साल रिलीज़ होगी.

 

Related Post

Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत

Posted by - September 26, 2022 0
नई दिल्ली/मुंबई। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट…
Kangana Ranaut wrote poem on Karan Johar's

कंगना रनौत ने करण जौहर की ‘गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल’ पर कसा तंज, लिखी यह कविता

Posted by - August 16, 2020 0
एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड में नेपोटिज्म और इनसाइडर्स-आउटसाइडर्स की बहस पर आगे बढ़कर अपना पक्ष रखा और करण जौहर सहित…