JEE Exam

इंतजार हुआ खत्म, JEE Main का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

517 0

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार की आधी रात के बाद जेईई मेन पहले सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेईई मेन परीक्षा (JEE Exam) में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एनटीए ने बी.आर्क, बी.प्लानिंग, बी.ई और बी.टेक सेशन 1 पेपर्स के लिए जेईई मेन रिजल्ट जारी किया है।

जेईई मेन पहले सत्र की परीक्षा जून में हुई थी। इस बार 12वीं पास छात्र को जेईई परीक्षा में शामिल होने के दो अवसर मिलेंगे। जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी। पहले सत्र के परीक्षा परिणाम में देरी को लेकर स्टूडेंट्स में काफी रोष था।

खत्म हुआ रिजल्ट का इंतजार

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सेशन 1 के लिए JEE Main Final Answer Key जारी की थी। फाइनल आंसर की से पहले प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी। उस दौरान स्टूडेंट्स को उस पर ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया गया था।

जेईई मेन रिजल्ट कैसे चेक करें?

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -jeemain.nta.nic.in पर जाएं
2- होमपेज पर, Candidate Activity नाम के बॉक्स में देखें, यहां रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक दिखाई देंगे
3- URL 1 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1
URL 2 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1
URL 3 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1
4- अब पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि जैसे लॉगइन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करें
5- JEE Main Result 2022 स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा
6- डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें

2 पत्नियों ने 3 साल तक रची पति की हत्या की साजिश, शूटर फरार

Related Post

Atal Residential Schools

सीएम योगी देखेंगे अटल आवासीय विद्यालयों के छात्रों की प्रतिभा

Posted by - September 11, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential Schools) के नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ…
Council School

परिषदीय बच्चों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और धरोहरों के प्रति गर्व का बीजारोपण कर रही योगी सरकार

Posted by - October 21, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के परिषदीय विद्यालयों (Council School)  में पढ़ने वाले बच्चों के समग्र शैक्षिक…