Tanushree

तनुश्री दत्ता की कार का हुआ ब्रेक फेल, हादसे के बाद किया महाकाल का दर्शन

666 0

मुंबई: आशिक बनाया आपने (Aashiq Banaya Aapne) फेम एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि खुद तनुश्री ने अपने चाहने वालों से शेयर की है। आइये जानते हैं कि तनुश्री के साथ ये दुर्घटना कब और कैसे हुई।

Tanushree हुई हादसे की शिकार

एक्सीडेंट का शिकार हुईं तनुश्री (Tanushree Dutta)
एक वक्त था जब तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने ग्लैमरस अदाओं से हर किसी पर अपना जादू चला रखा था। आशिक बनाया आपने फिल्म से उन्होंने ऐसा जलवा बिखेरा कि लगा वो इंडस्ट्री में लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगी। पर ऐसा नहीं हुआ और कुछ समय बाद ही वो बॉलीवुड से गायब हो गईं। तनुश्री ने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी जरूर बनाई। पर सोशल मीडिया के जरिये वो फैंस से जुड़ी रहीं।

Tanushree ने शेयर की खबर

इंस्टाग्राम पर तनुश्री अपने चाहने वालों से हर एक छोटी-बड़ी खबर शेयर करती रहती हैं। वहीं अब उन्होंने फैंस से एक्सीडेंट की न्यूज शेयर की है। इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, आज का दिन एडवेंचर भरा रहा। ब्रेक फेल होने पर गाड़ी टकरा गई। कुछ टांके लगे बस। अच्छी बात ये है कि चोट लगने के बावजूद तनुश्री महाकाल के दर्शन करने में सफल हुईं।

ईद के मौके पर Urfi ने लगाया चार चांद, साड़ी में ढाया कहर, ब्लाउज पर टिकी नजर

Tanushree की पोस्ट

तनुश्री की पोस्ट में शरीर पर आई चोट का दर्द झलक रहा है। पर चेहरे पर महाकाल के दर्शन करने की खुशी भी है। हालांकि, एक्ट्रेस की पोस्ट देखने के बाद उनके चाहने वाले थोड़े टेंशन में आ गये हैं। पोस्ट में हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है। उम्मीद है कि तनुश्री जल्द ही फैंस से उनके ठीक होने की खबर भी शेयर करेंगी।

BhulBhulaiya 2 के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे कार्तिक आर्यन, शर्मा की चाय का उठाया लुत्फ

Related Post

Rajinikanth prayed early recovery of SP Balasubramanian

एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने के लिए रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने की प्रार्थना

Posted by - August 20, 2020 0
चेन्नई। एक्टर रजनीकांत सहित दक्षिण भारत फिल्मों की कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द…
Urmila Matondkar

उर्मिला मातोंडकर बनीं शिवसैनिक, उद्धव ठाकरे ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)  महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना का मंगलवार को दामन थाम लिया है। उन्होंने…
दिशा पाटनी

मरून रंग की शार्ट ड्रेस में दिशा पाटनी का दिखा खूबसूरत अंदाज, तारीफ पर तारीफ

Posted by - March 13, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म मलंग की सफलता के बाद से दिशा पाटनी काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वैसे तो दिशा…