शेयर बाजार

शेयर बाजार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, सेंसेक्स में 41,798 अंकों का उछाल

858 0

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 73.92 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 41,747.84 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 12,269.20 के स्तर पर खुला है। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स 124.14 अंक उछलकर 41,798.06 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी 12.25 अंक चढ़कर अपने 12,271.95 के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया है।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो एसबीआई, इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, जी लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, अडाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, वेदांता लिमिटेड और टाइटन के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, ब्रिटानिया, सन फार्मा, एम एंड एम, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और सिप्ला के शेयर शामिल हैं।

गृहणी प्रीति सिंह सोच और जज्बे आज बन चुकी हैं एक सफल बिजनेस वूमेन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, मेटल, ऑटो और पीएसयू बैंक हरे निशान पर खुले। वहीं रियल्टी, फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर खुले। प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 72.28 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 41,746.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 38.05 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 12,259.70 के स्तर पर था।

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.15 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.03 के स्तर पर बंद हुआ था।पिछले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सेंसेक्स करीब 50 अंक की कमजोरी के साथ 41,510 के नीचे और निफ्टी करीब 15 अंक की गिरावट के साथ 12,200 पर खुला था। गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में 115.35 अंकों की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 41,673.92 पर और निफ्टी 38.05 अंकों की तेजी के साथ 12,259.70 पर बंद हुआ था।

Related Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव

वोटिंग के 24 घंटे बाद भी चुनाव आयोग ने क्यूं नहीं जारी किया मत प्रतिशत: संजय सिंह

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग बीते शनिवार शाम करीब छह बजे खत्म हो गए हैं, लेकिन कई…

Birth anniversary: भले ही हमारे बीच नहीं लक्ष्मीकांत, अभी भी करते हैं लाखों दिलों पर राज

Posted by - November 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज लक्ष्मीकांत भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन अभी भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। तीन…

प्रधानमंत्री कार्यालय मे सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने दिया इस्तीफा

Posted by - August 2, 2021 0
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में वरिष्ठ नौकरशाह अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आंजनेय कुमार

‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सार्थकता तभी होगी जब हम महिलाओं को उपयुक्त स्थान दे पाएंगे’-आंजनेय कुमार

Posted by - March 8, 2020 0
रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रामपुर के विकास भवन में जिले की अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने…