शेयर बाजार

‘ब्लैक फ्राइडे’ का दर्द भूला शेयर बाजार! जोरदार बढ़त के साथ सेंसेक्स पहुंचा इतने के पार

961 0

बिजनेस डेस्क। मार्च महीने के पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि आज सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 704.47 अंक यानी 1.84 फीसदी की बढ़त के बाद 39,001.76 के स्तर पर खुला।

जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 213.70 अंक यानी 1.91 फीसदी की बढ़त के बाद 11,415.45 के स्तर पर खुला। जबकि वहीं बीते शुक्रवार को शेयर बाजार एतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ था। इससे पहले लगातार छह कारोबारी दिन बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही थी।

दिग्गज शेयरों का जानें हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, वेदांता लिमिटेड, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एनटीपीसी और कोल इंडिया हरे निशान पर खुले। वहीं सिर्फ एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर डाले नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें पीएसयू बैंक, आईटी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑटो, रियल्टी, मीडिया, एफएमसीजी और मेटल शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 613.66 अंक यानी 1.60 फीसदी की बढ़त के बाद 38,910.95 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 185.60 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के बाद 11,387.35 के स्तर पर था।

Nirbhaya: पटियाला हाउस कोर्ट ने अपने फैसले को किया खारिज, 2 बजे सुनवाई फिर से

डॉलर के मुकाबले रूपये में बढ़त

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 10 पैसे की बढ़त के बाद 72.07 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 72.17 के स्तर पर बंद हुआ था।

एसबीआई के शेयर में उछाल

आज भारतीय स्टेट बैंक कार्ड्स ( SBI Cards ) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ( IPO ) खुल गया है। आज सुबह 9:34 बजे एसबीआई के शेयर में चार अंक यानी 1.32 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद यह 307 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 311 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन एसबीआई का शेयर 303 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Post

CM Dhami

दस हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया-सीएम

Posted by - January 5, 2026 0
नई दिल्ली । मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार…
Anit shah

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे अमित शाह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Posted by - April 5, 2021 0
जगदलपुर। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच चुके हैं। शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

मोदी सरकार ने जारी किया अमृत महोत्सव का पोस्टर, नेहरू को नहीं दी जगह, सावरकर शामिल

Posted by - August 28, 2021 0
मोदी सरकार द्वारा आजादी के जश्न के लिए मनाए जा रहे अमृत महोत्सव का एक पोस्टर भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद्…
CM Dhami

रोड कनेक्टिविटी से सुगम आवागमन के साथ ही व्यापार, उद्योग और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: धामी

Posted by - September 25, 2025 0
देहारादून। केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं मानूनगर-गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी के चौड़ीकरण…