राइट्स इश्यू शेयरों ने रचा इतिहास

घरेलू शेयर बाजार में दो दिन की सुस्ती के बाद बढ़त में बंद हुआ शेयर बाजार

998 0

मुंबई । घरेलू शेयर बाजार में दो से जारी गिरावट का क्रम आज टूट गया और बीएसई का सेंसेक्स 232.24 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 31,685.75 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.30 अंक अर्थात् 0.71 फीसदी की बढ़त में 9,270.90 अंक पर बंद हुआ।

कोविड-19 के मामले पिछले दो दिन में तेजी से बढ़ने के कारण एफएमसीजी समूह पर सबसे ज्यादा दबाव रहा

बढ़त के साथ खुलने के बावजूद शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में बाजार में गिरावट रही, लेकिन एशियाई बाजारों में रही तेजी से घरेलू स्तर पर भी निवेश धारणा में सुधार हुआ। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के साथ ही दूरसंचार और ऑटो समूहों की कंपनियों में भी निवेशकों ने खरीददारी की। कोविड-19 के मामले पिछले दो दिन में तेजी से बढ़ने के कारण एफएमसीजी समूह पर सबसे ज्यादा दबाव रहा।

लॉकडाउन में वैशाख पूर्णिमा पर घर में ऐसे करें स्नान, जानें शुभ मुहूर्त

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा बजाज फाइनेंस के शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़े

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा बजाज फाइनेंस के शेयर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़े। एचडीएफसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में तीन से चार प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गयी। आईटीसी के शेयर करीब छह फीसदी लुढ़क गये।
मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर देखा गया। बीएसई का मिडकैप 0.78 प्रतिशत चढ़कर 11,480.58 अंक पर और स्मॉलकैप 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 10,701.31 अंक पर बंद हुआ।

Related Post

नई टीम और रणनीति के साथ अपनी खोई सियासी हासिल करने कोशिश में है कांग्रेस

Posted by - October 11, 2019 0
रायबरेली। उत्तर प्रदेश की सत्ता से बेदखल कांग्रेस अब नई टीम और रणनीति के साथ अपनी खोई सियासी जमीन हासिल…
CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज: स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास योजनाओं पर कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Posted by - May 13, 2026 0
देहरादून में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  की अध्यक्षता में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।…