CM Yogi

चौथी लहर को लेकर प्रदेश सरकार हर स्‍तर पर बरत रही सतर्कता

594 0

लखनऊ: सर्वाधिक आबादी वाले यूपी (UP) में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) के कुशल प्रबंधन का परिणाम है कि दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा यूपी में सर्वाधिक कोरोना (Corona) के टेस्‍ट और टीकाकरण (Vaccination) किए जा चुके हैं। यूपी एकमात्र राज्‍य है जिसने 30 करोड़ 85 लाख से अधिक टीके की डोज दी है और 11 करोड़ से अधिक सैम्पल की जांच की है। उत्‍तर प्रदेश की सीमा से जुड़े कुछ राज्‍यों में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को प्रदेश में सख्‍ती बरतने के आदेश दिए हैं। प्रदेश सरकार (State government) हर स्‍तर पर सतर्कता बरत रही है।

सीएम ने अधिकारियों को प्रदेश में टेस्‍ट और टीके की रफ्तार बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाने को अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर टीके की डोज दी जाएगी। सीएम ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किए जाने और लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग करने के आदेश दिए हैं। केजीएमयू पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि दूसरे प्रदेशों में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते यूपी में प्रदश सरकार सतर्कता बरत रही है।

सलाहकार समिति की बैठक कल

उन्‍होंने कहा कि चौथी लहर को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन होगा। जिसमें चौथी लहर को लेकर फैसले लिए जाएंगें। उन्‍होंने कहा कि ओमिक्रान वेरिएंट में संक्रमण तेजी से फैला पर भर्ती व मौत का आंकड़ा तीसरी लहर में बेहद कम देखने को मिला। ऐसे में संक्रमण की चौथी लहर से घबराने की कोई बात नहीं है लेकिन कोविड गाइडलाइन का पालन, टेस्‍ट, टीकाकरण से चौथी लहर से बचा जा स‍कता है। उन्‍होंने बताया कि संभव है कि केस की संख्या में बढ़ोतरी हो लेकिन अस्पताल में भर्ती होने अथवा मरीज के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: एक फैसला जो जनता में सरकार की छबि को और बेहतर बनाएगा

यूपी में कुल एक्टिव केस की संख्‍या 798

उत्‍तर प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव केस की संख्या 798 है। बीते 24 घंटों में 163 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रदेश में 55 लोगों ने संक्रमण को मात दी। प्रदेश का रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें: पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हिन्दू परिवारों के दर्द की योगी सरकार ने की मुकम्मल दवा

Related Post

Mahashivratri

महाकुम्भ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने फहराई सनातन की धर्म ध्वजा

Posted by - February 26, 2025 0
महाकुम्भनगर: तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ (Maha Kumbh)…
night shelters

प्रदेश में शीतलहर को लेकर योगी सरकार अलर्ट, गरीबों और निराश्रितों के लिए की संवेदनशील पहल

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर…
CM Yogi congratulated Lal Krishna Advani

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम योगी ने जताई खुशी, दी बधाई

Posted by - February 3, 2024 0
लखनऊ। भारत सरकार ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण…

लखनऊ: राम मंदिर के लिए मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने किया 11.11 लाख ऱुपये का दान

Posted by - February 20, 2021 0
लखनऊ: राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे धन संग्रह अभियान का हिस्सा अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम…