CM Dhami

वेदों में पूरे ब्रह्माण्ड का रहस्य समाया है: सीएम धामी

383 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमवार को ज्योतिष महाकुंभ में कहा कि वेदों में पूरे ब्रह्माण्ड का रहस्य समाया है। उत्तराखण्ड ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, संस्कृति एवं वेदों की भूमि है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये ज्योतिषाचार्यों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने ज्योतिष जैसे प्राचीन ज्ञान पर चर्चा के लिए आयोजन टीम को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में ज्योतिष शास्त्र का पुराना इतिहास रहा है। इस देवभूमि में अनेक ऋषि मुनियों एवं हमारे पूर्वजों ने यज्ञ किये हैं। उन्होंने ने कहा कि भारत की महान भूमि ज्ञान, कर्म, उपासना के साथ-साथ लौकिक और अलौकिक विद्याओं और रहस्यों को उजागर करने वाली भूमि है। हमारे ऋषि-मुनियों ने वेदों द्वारा ज्ञान एवं विज्ञान की उपासना का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि वेदों में पूरे ब्रह्माण्ड का रहस्य समाया है और मेरा मानना है कि इस रहस्य को जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र को जानना अत्यंत आवश्यक है। वेद, पुराण, उपनिषद आदि महान ग्रंथों को हमें प्रदान करने वाले ऋषि केवल कर्मकांडी मात्र नहीं थे बल्कि महान वैज्ञानिक थे , जिन्होंने मानव की भलाई के लिए नई-नई वैज्ञानिक मान्यताएं स्थापित की। ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा नेत्र है जो भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों काल को देख सकता है। यह शास्त्र भौतिक, आध्यात्मिक और दैविक विचारों का समन्वय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ “एंसेंट इंडियन नॉलेज सिस्टम“ को भी समझना होगा। आज नासा भी मानने लगा है कि भारतीय ज्योतिष विज्ञान के द्वारा बहुत सी भौगोलिक घटनाओं को भली प्रकार समझा जा सकता है। ज्वार, भाटा, सूर्य ग्रहण ,चंद्र ग्रहण आदि घटनाएं इसके उदाहरण हैं।

सीएम धामी पहुंचे चंपावत, किताब कौथिग कार्यक्रम में की शिरकत

उन्होंने कहा कि आज का युग कंप्यूटर का युग है, और आज वैज्ञानिकों ने सिद्ध कर दिया कि बोलने वाले कंप्यूटर के लिए जो सर्वश्रेष्ठ भाषा है, वो संस्कृत है। सरकार ने “उत्तराखंड ज्योतिष परिषद“ का भी गठन किया है, जिससे हमारी भावी पीढ़ी भी इस विज्ञान का लाभ उठाएं।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, ग्राफिक एरा के संस्थापक कमल घनसाला, अमर उजाला के संपादक दयाशंकर शुक्ल एवं विभिन्न राज्यों से आये ज्योतिषाचार्य उपस्थित थे।

Related Post

झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी की 25 नवंबर को पलामू और गुमला में रैली

Posted by - November 23, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सभाएं शुरू हो गई है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह…
CM Dhami attended the swearing-in ceremony of Shubhendu Adhikari

शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 9, 2026 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हो गया। भाजपा विधायक दल के नेता शुभेन्दु…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम की प्रगति की समीक्षा की

Posted by - May 19, 2023 0
देहारादून। मुख्य सचिव डा. एस एस संधू (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड…
Vijay Sharma

Chhattisgarh Assembly Budget: सभी ग्राम पंचायतों में एक एकड़ में बनाएं जाएंगे अमृत सरोवर

Posted by - February 20, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट (Chhattisgarh Assembly Budget) सत्र के 11वें दिन मंगलवार को गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग…