genome sequencing

प्रदेश के अस्‍पतालों में बढ़ाया जाएगा जीनोम सिक्वेंसिंग का दायरा

517 0

लखनऊ। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के परीक्षण के लिए प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग (genome sequencing) की सुविधा का लगातार विस्‍तार किया जा रहा है। वैरिएंट की सटीक पहचान के लिए प्रदेश के कई संस्थनों में जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है।

बढ़ते मामलों को ध्‍यान में रखतं हुए सीएम ने अधिकारियों को जीनोम सिक्वेंसिंग (genome sequencing) के साधनों में बढ़ोतरी करने के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर, झांसी, गाजियाबाद के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों और एसजीपीजीआई लखनऊ में भी इसकी सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने पहले ही प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग के दायरे को बढ़ाते हुए बीएचयू, केजीएमयू, सीडीआरआई, आईजीआईबी, राम मनोहर लोहिया संस्‍थान में जीनोम परीक्षण की व्यवस्था है।

कोविड केस की बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। सभी जिलों में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इस सप्‍ताह से ही घर-घर मेडिकल किट का वितरण किया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय, अर्धशासकीय, निजी, ट्रस्ट आदि संस्थाओं, कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों में तत्काल प्रभाव से कोविड हेल्प डेस्क क्रियाशील होंगे। बिना स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के किसी को परिसर में अब प्रवेश नहीं होगा।

60 साल से ऊपर की आयु के को-मॉर्बीडिटी वाले नागरिकों को भी लगेगी बूस्‍टर डोज

आगामी विधानसभा चुनावों में पुलिस बल की महती भूमिका को देखते हुए कोविड से बचाव के लिए सभी इंतज़ाम करने के निर्देश सीएम ने दिए हैं।

सपा ने मथुरा-वृंदावन को कुछ न दिया, पैदा किया कंस-कराया जवाहरबाग कांड : सीएम योगी

प्रदेश में 10 जनवरी से सभी कोरोना वॉरियर्स, हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही 60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉर्बीडिटी वाले नागरिकों को प्री-कॉशन डोज दी जाएगी। सीएम ने पुलिस बल के हर सदस्य को प्री-कॉशन डोज देने के आदेश दिए हैं। प्रदेश में लगभग 10 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स व 10 लाख हेल्‍थ केयर वर्कर्स को ये बूस्‍टर डोज दी जाएगी।

Related Post

Ganna Vikas Vibhag

यूपी को वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने में गन्ना विकास विभाग देगा 1.41 लाख करोड़ रुपए का योगदान

Posted by - April 3, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा है । प्रदेश…

IAS अफसर के धर्मांतरण से जुड़े वीडियो पर योगी सरकार सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Posted by - September 28, 2021 0
लखनऊ। यूपी के एक आईएएस अधिकारी का धर्मांतरण को लेकर एक विवादित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।.इसकी जांच…
AK Sharma

उपभोक्ताओं को अपने बकाये का भुगतान किश्तों में करने की सुविधा: ए0के0 शर्मा

Posted by - June 12, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विद्युत उपभोक्ताओं (Electricity consumers) को…
Balvatika

15 अगस्त को नन्हें सपनों को नई उड़ान देगी योगी सरकार, क्रियाशील होंगी 3000 से अधिक बालवाटिकाएं

Posted by - August 11, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 15 अगस्त को प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में एक…