घर का ताला तोड़ चोरी कर बदमाश हुए फरार

663 0

विभूतिखण्ड इलाके में बेखौफ बदमाश घर का ताला तोड़कर घरेलू सामन पार कर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी विभूतिखण्ड ने बताया कि ओमेक्स हाइट्स अपार्टमेंट निवासी उदय नारायन गुप्ता का एक अन्य मकान विक्रान्तखण्ड में है। गुरूवार को पीड़ित अपने विक्रान्तखण्ड में स्थित मकान में गया था।

चोरी बाइक समेत आरोपित गिरफतार

पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है और अन्दर सामान अस्त-व्यस्त है। चोरी की आशंका पर पीड़ित ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित का कहना है कि अज्ञात बदमाश उनके घर से वायरिंग का तार, टोंटी व अन्य घरेलू सामान पार कर ले गए हैं।

Related Post

AK Sharma

विगत 04 वर्षों से पूरे देश में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की अपेक्षा ज्यादा विद्युत आपूर्ति करने का रिकॉर्ड स्थापित किया

Posted by - June 6, 2025 0
लखनऊ : भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ‘खट्टर’ जी की…
Neha Sharma planted a sapling

प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में बदलाव के लिए पौधे जरूर लगाएं : निदेशक नेहा शर्मा

Posted by - June 5, 2023 0
लखनऊ।  विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर निदेशक नगरीय निकाय ने निदेशालय परिसर में आम और कटहल…