राम विलास पासवान

वाराणसी का परिणाम आ चुका है, अब सिर्फ औपचारिकता बाकी : राम विलास पासवान

1105 0

वाराणसी। राजग के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि वाराणसी लोकसभा सीट का परिणाम आ गया है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है। पासवान ने मोदी के वाराणसी से नामांकन से पहले कहा कि सबके लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी काशी नगरी का प्रतिधित्व करते हैं । चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। सिर्फ औपचारिकता बाकी है।

23 मई के बाद एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री पद की लेनी है शपथ 

राम विलास पासवान ने कहा कि 23 मई के बाद एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेनी है। महागठंधन या गठबंधन फिर से नेता प्रतिपक्ष के लिए लडाई लडें। भाजपा की ही एक अन्य सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राजग की फिर से मजबूत सरकार बनने जा रही है।

ये भी पढ़ें :-भारत की इंटेलिजेंस रिपोर्ट, अधिकारियों ने मुझ तक नहीं पहुंचाई : राष्ट्रपति मैत्रिपाला 

पीएम मोदी बोले राजनीति में खत्म हो रही ‘दोस्ती-प्रेम’ को लाना है वापस 

कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी बोले राजनीति में खत्म हो रहे ‘दोस्ती-प्रेम’ को वापस लाना है।  उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सरकार बन रही है। इसमें कोई शंका या संदेह नहीं है । मोदी ने कहा कि कल वाराणसी की सडकों पर जिस तरह लाखों लोगों का हुजूम उमड़ा और जिस उत्साह के साथ उमडा, उससे तय हो गया है कि देश की जनता मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

Related Post

प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदला

प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, ये एक्टर बोला-‘वैसे भी अब कहीं प्रगति लिखा देख यकीन नहीं होता’

Posted by - January 2, 2020 0
नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सुप्रीम कोर्ट रखने की घोषणा की…
दिग्विजय का साध्वी प्रज्ञा पर निशाना

साध्वी प्रज्ञा पर दिग्विजय का निशाना, कहा- मसूद अजहर को श्राप दे देंगी तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करनी

Posted by - April 28, 2019 0
भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। उन्होने ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार…