Shraddha Kapoor

रेव पार्टी में की ऐसी गलती की, श्रद्धा कपूर के भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया

547 0

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद जिस तरह से सेलेब्स का ड्रग्स केस में नाम सामने आ रहा है, वो काफी शॉकिंग रहा है। इस फेहरिस्त में अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। जिसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया है। बीती रात रविवार को सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) को बेंगलुरु के एक होटल में रेव पार्टी में शामिल होने पर पुलिस रेड के दौरान हिरासत में ले लिया गया है। बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) की ओर से मिली जानकारी में सिद्धांत कपूर का नाम कथित तौर पर ड्रग्स लेने वाले 6 लोगों में शामिल है। खबर है कि एक्टर की मेडिकल जांच कराई गई है जिसमें ड्रग लेने की पुष्टि हुई है।

पुलिस की ओर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां एक रेव पार्टी का के जश्न में कई लोग शामिल थे। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर नशीली पदार्थ के सेवन के संदेह में लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे। इनमें पॉजिटिव रिपोर्ट आने वाले 6 लोगों के नाम हैं। इसमें श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर का भी सैंपल शामिल था।

फ्लॉप हीरो हैं सिद्धांत कपूर

सिद्धांत कपूर दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर के बेटे हैं और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई हैं। सिद्धांत खुद भी फिल्म लाइन में हैं। वे कई बॉलीवुड मूवीज में नजर आए हैं। ये बात अलग है कि सिद्धांत का करियर फ्लॉप रहा है। फिल्मों के अलावा वे वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आए हैं। लेकिन आज तक कोई ऐसा रोल उन्हें पहचान नहीं दिला पाया।

सिद्धांत ने फिल्म हसीना पारकर में अपनी बहन श्रद्धा कपूर संग स्क्रीन शेयर किया था। ये मूवी बुरी तरह पिटी थी। सिद्धांत की पिछली रिलीज चेहरे थी। इस फिल्म का हाल भी उनकी बाकी मूवीज की तरह फ्लॉप ही रहा।

सोमवार का देखें राशिफल, इन राशिवालों के लिए है आज का दिन ख़ास

ड्रग्स केस में सामने आया था श्रद्धा कपूर का नाम

आपको जानकर हैरानी होगी कि सिद्धांत की बहन श्रद्धा कपूर का नाम भी ड्रग्स केस में आया था। सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर एनसीबी की रडार में आई थीं। इस सिलसिले में एनसीबी की टीम ने श्रद्धा कपूर से पूछताछ भी की थी। श्रद्धा कपूर और सुशांत ने फिल्म छिछोरे साथ में की थी। श्रद्धा कपूर को लेकर कहा गया था कि उन्होंने कई दफा लोनावला में सुशांत के फार्म हाउस पर पार्टी अटेंड की थी। पूछताछ में एनसीबी को एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने पार्टी अटेंड की थी लेकिन ड्रग्स नहीं ली थी। श्रद्धा ने ड्रग्स लेने से पूरी तरह इंकार किया था।

आज लंच में बनाएं ‘पनीर पालक भुर्जी’

Related Post

Remo DSouza

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Posted by - December 11, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo DSouza) को हार्ट अटैक आया है। रेमो को कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल के…
मर्दानी 2 का ट्रेलर

रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 2 का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Posted by - November 14, 2019 0
नई दिल्ली। रानी मुखर्जी अभिनीति मर्दानी 2 का धमाकेदार ट्रेलर गुरुवार को सामने आ चुका है। इस ट्रेलर में पुलिस…
Sushant's sister raised Riya

सुशांत की बहन ने उठाया रिया पर जब पैसे नही है तो, वकील की फ़ीस कैसे भरोगी? जाने पूरी वजह    

Posted by - August 29, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी बनी रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू में दिए बयानों पर सुशांत सिंह राजपूत के…