Nagar Nigam

स्वच्छता में लखनऊ की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति ने किया नगर निगम टीम को किया सम्मानित

206 0

नई दिल्ली/लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25’ में लखनऊ नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को आयोजित समारोह में लखनऊ नगर निगम टीम (Lucknow Nagar Nigam) को सम्मानित किया, जिसने देश के टॉप 3 स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाई है।

इस सम्मान में पूर्व नगर आयुक्त लखनऊ एवं IAS अधिकारी इंद्रजीत सिंह की भूमिका को बेहद अहम माना जा रहा है। इंद्रजीत सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान लखनऊ को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में 3-स्टार रेटिंग दिलाई थी। उनके नेतृत्व में शहर में कचरा निस्तारण, साफ-सफाई, पब्लिक अवेयरनेस और वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए।

समारोह में मौजूद उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) और लखनऊ की महापौर सुषमा खड़कवाल ने भी नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) की टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान लखनऊवासियों, सफाईकर्मियों और प्रशासन के सम्मिलित प्रयासों का परिणाम है।

नगर निगम (Nagar Nigam) को यह सम्मान राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में मिला, जिसमें देशभर के नगर निकायों को उनकी स्वच्छता रैंकिंग के आधार पर पुरस्कृत किया गया।

यह सम्मान लखनऊ के लिए न केवल गौरव की बात है, बल्कि अन्य नगर निगमों के लिए भी प्रेरणा है कि स्वच्छता और नागरिक भागीदारी से कैसे शहरों की तस्वीर बदली जा सकती है।

Related Post

police

11 दिन में सामूहिक हत्याकांड का प्रयागराज पुलिस ने खुलासा, मुठभेड़ में कई गिरफ्तार

Posted by - May 4, 2022 0
प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) में बीते 23 अप्रैल को थरवई थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक हत्याकांड (Mass murder) का पुलिस ने…
PM Modi

‘काशी के गौरव मोदी जी’ हैशटैग के साथ दिनभर सोशल मीडिया में छाए रहे मोदी

Posted by - September 23, 2023 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के वाराणसी आगमन की धमक सोशल मीडिया में दिनभर बनी रही। प्रधानमंत्री (PM Modi)…

दुनिया ने माना पीएम मोदी का लोहा- सीएम योगी

Posted by - October 25, 2021 0
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी दौरे पर हैं। पीएम मोदी सिद्धार्थनगर के बीएसए मैदान में कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल…
Road Safety

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में परिवहन विभाग की कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा

Posted by - January 22, 2026 0
लखनऊ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (National Road Safety Month) 2026 के तहत परिवहन विभाग सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण…