Piyush Goyal

उप्र के कामगारों के हुनर में जो शक्ति है, वह कहीं और नहीं: पीयूष गोयल

379 0

लखनऊ। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal)  ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश के कामगारों के हुनर में जो शक्ति है, वह कहीं और नहीं है।

पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र एवं परिधान (पीएम मित्र) योजना के तहत मंगलवार को यहां लोकभवन में वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य एवं कपड़ा केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मौजूदगी में लखनऊ एवं हरदोई जिले में एक हजार एकड़ में विस्तृत टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए एमओयू (MoU) साइन हुआ है।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal)  ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कामगार स्किल्ड हैं। उनकी स्किल में जो शक्ति है, वह किसी और राज्य में नहीं है। उत्तर प्रदेश अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहा है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक होने से माहौल बदला है। उत्तर प्रदेश में तेज गति से एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं।

कॉरिडोर स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 घंटे प्रदेश के विकास कार्य को बढ़ाने में लगे हुए हैं। जो एयरवेज, हाईवेज, एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश में हैं, वह अद्भुत हैं। आपने सुना होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन चीजों पर जोर देते स्पीड, स्केल और स्किल यानी की गुणवत्ता के आधार पर कार्य, देश और उत्तर प्रदेश में अब हो रहा है।

पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का सपना देख रहा है। उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मैंने उप्र के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को देखा था। बहुत सारे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट मैंने देखे हैं, लेकिन जो उत्साह उत्तर प्रदेश में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देखने को मिला, वह कहीं और नहीं देखने को पाया। यहां निवेशक भी उत्साहित थे। यह सिलसिला प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात के रूप में शुरू किया था। वहां देश-विदेश के निवेशकों को जुटाया गया था। गुजरात से शुरू हुआ सिलसिला आज अन्य प्रदेशों में अपनाया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संयुक्त प्रयास से जो विकास उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है, वह अपने आप में अभूतपूर्व है।

Related Post

CM Yogi

देश ही नहीं दुनिया भर में होगी उत्तर प्रदेश फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की पहचानः सीएम योगी

Posted by - August 16, 2023 0
लखनऊ। कहीं कोई अपराध होता है तो उसकी जांच और रिपोर्ट पूरी होने में महीनों लग जाते हैं। बहुत बार…
SHABNAM

बावनखेड़ी हत्याकांड: अमरोहा सेशन कोर्ट में शबनम के डेथ वारंट पर आज होगी सुनवाई

Posted by - February 23, 2021 0
अमरोहा । जिले के बामनखेड़ी हत्याकांड में शबनम की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज कर दी गई थी। इसके बाद…

फर्जी टीआरपी घोटाला मामले में अर्नब बनाए गए आरोपी, मुंबई पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Posted by - June 23, 2021 0
फर्जी टीआरपी घोटाला मामले में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती…
CAA के खिलाफ रैली

CAA के खिलाफ रैली में ओवैसी के मंच पर लड़की का हंगामा, देखें वीडियो

Posted by - February 20, 2020 0
बंगलूरू। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में एआईएमआईएम नेता और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन…