women empowerment

एक करोड़ छह लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया योगी सरकार ने

4 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) की तस्वीर तेजी से बदल रही है। पहले जहां स्वयं सहायता समूहों की योजनाएं सीमित विकास खंडों तक सिमटी थीं, वहीं अब यह मिशन राज्य के हर कोने में पहुंच चुका है। वर्ष 2013–14 से लेकर 2016–17 तक यह योजना केवल 104 विकास खंडों तक सीमित रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अब इसे प्रदेश के 75 जिलों के 826 विकास खंडों तक विस्तार मिला है। यानी दायरा आठ गुना तक बढ़ चुका है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई पहचान बन रहीं महिलाएं-

योगी सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अभियान चलाकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ रही है। इसके जरिए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। अब तक एक करोड़ छह लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं। कपड़ा, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, सौंदर्य उत्पाद और ऑर्गेनिक खेती जैसे उच्च मूल्य वाले उत्पादों का प्रशिक्षण पाकर महिलाएं अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई पहचान बन रही हैं।

हर ग्राम पंचायत में उद्यमी नेटवर्क देगा महिलाओं को प्रशिक्षण-

प्रदेश की महिलाएं अब रोजगार की आकांक्षी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन की परिचायक बन चुकी हैं। योगी सरकार का लक्ष्य हर ग्राम पंचायत में ऐसी महिलाओं का उद्यमी नेटवर्क विकसित करना है, जो न केवल खुद कमाए, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण दे। महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सहायता, विपणन समर्थन और प्रशिक्षण सुविधाएं देने से ग्रामीण आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा उत्पाद-

विभिन्न जिलों से जुड़े महिला समूह अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं। यूपी में महिला उद्यमिता का यह विस्तार सरकार की “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश” दृष्टि को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Post

up cm yogi aditynath

28 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे CM योगी

Posted by - February 27, 2021 0
वाराणसी। 28 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। प्रारंभिक प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह…

हरियाणा: जिम्मेदारी से भागे सीएम खट्टर, कहा- करनाल हिंसा के पीछे पंजाब की कांग्रेस सरकार

Posted by - August 30, 2021 0
हरियाणा सरकार के 2500 दिन पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को चंडीगढ़ में अपनी सरकार का…
CM Yogi

जनता दर्शन में बच्चों को चॉकलेट संग मिला सीएम योगी का प्यार-दुलार

Posted by - August 29, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त…
mamta banerjee

सब कुछ बिक जाएगा बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘झूठ की फैक्टरी’ बची रहेगी : ममता

Posted by - March 23, 2021 0
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) । पश्चिम बंगाल में चुनाव में सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख…