फिल्म ‘मेडे’ का नाम बदलकर हुआ ये

598 0

अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और रकुलप्रीत की आगामी फिल्म ‘मेडे’ (mede) को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। दरअसल काफी समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के नाम में बदलाव किया है और फिल्म का नाम अब मेडे की जगह रनवे 34 (runway 34) रख दिया है। मेकर्स ने सोमवार को फिल्म से सभी लीड एक्टर्स का फर्स्ट लुक साझा करते हुए फिल्म के इस नए टाइटल की घोषणा की है।

फिल्म में इन तीनों कलाकारों के अलावा अभिनेत्री अंगिरा धर भी अहम भूमिका में होगी। फिल्म में रकुलप्रीत पायलट की भूमिका में होंगी। वहीं अंगिरा धर वकील की भूमिका में नजर आएंगी।

हालांकि, फिल्म में अमिताभ का रोल क्या होगा इसपर अभी सस्पेंस है। फिल्म के अन्य किरदारों में बोमन ईरानी , अजय नागर, नरेश नारायण आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे ।

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सख्ती

रनवे 34 एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के जरिये अमिताभ बच्चन और अजय देवगन सात साल बाद साथ में काम कर रहे हैं। रनवे 34 के निर्माता व निर्देशक अजय देवगन हैं। फिल्म अगले साल 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Post

सोनाक्षी सिन्हा रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: रोड शो में बोली सोनाक्षी, हिरोइन नही आज मै बेटी की हैसियत से आई हूँ

Posted by - May 3, 2019 0
लखनऊ। सपा पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के पक्ष में शुक्रवार यानी आज उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने रोड शो…

मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के नेपोटिज्म कल्चर में बदलाव लाऊंगा- हरि विष्णु

Posted by - June 26, 2020 0
एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हरि विष्णु बॉलीवुड सिनेमा में अपने होम बैनर वीसीसी स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के तहत काम कर…
Ananya Pandey

अनन्या पांडेय ने शेयर की बिकिनी फोटोज , फैंस जमकर कर रहे हैं कमेंट्स

Posted by - December 31, 2020 0
मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी खूबसूरत और ग्‍लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती…