मी टू कैम्पेन:संस्कारी अभिनेता आलोक नाथ पर दुष्कर्म का केस दर्ज

1413 0

मुंबई। मी टू कैम्पेन के तहत कई बड़े लोगों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। इसी के चलते अभिनेता आलोक नाथ पर बुधवार को दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। लेखिका विन्ता नंदा ने आरोप लगाया था कि एक संस्कारी अभिनेता ने उनके साथ दो बार दुष्कर्म किया और उनका उत्पीड़न करते रहे। बाद में उन्होंने मीडिया को बताया था कि ये संस्कारी अभिनेता आलोक नाथ ही हैं। आरोपों के बाद आलोक ने विन्ता से लिखित में माफी मांगने और एक रुपया हर्जाना देने की मांग की।

विन्ता ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘‘इस अभिनेता ने एक बार मुझे अपने घर पार्टी में बुलाया था। हम ग्रुप के साथ पार्टी करते थे, इसलिए ये कुछ अलग नहीं था। पार्टी में मैंने जो पीया, उसमें कुछ मिलाया गया था। रात 2 बजे मुझे अजीब-सा महसूस हुआ और मैं वहां से निकल गई। किसी ने मुझे घर तक छोड़ने की बात नहीं कही। मैं पैदल ही घर के लिए निकल पड़ी। रास्ते में मुझे वो मिला। वो अपनी कार में था और उसने मुझसे कार में बैठने को कहा। उसने कहा कि वो मुझे घर छोड़ देगा। मैंने उस पर भरोसा किया और कार में बैठ गई। इसके बाद मुझे ठीक से याद नहीं है। मुझे याद है कि उसने मेरे मुंह में जबर्दस्ती शराब डाली और जब मुझे होश आया तो मुझे बहुत दर्द हो रहा था। मेरे ही घर में मेरा रेप किया गया था।’’

गौरतलब है कि विन्ता ने लिखा था- दुष्कर्म करने वाला यह ‘शिकारी’ आज बड़ा अभिनेता है और उसे फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का सबसे ‘संस्कारी’ व्यक्ति कहा जाता है। विन्ता के आरोपों पर आलोक नाथ ने कहा था- अगर किसी के लिखने भर से कोई मुझे दोषी माना जा रहा है तो मेरे कहने से मुझे बेगुनाह भी मानें। आप सिर्फ हमसे पूछ रहे हैं। उनसे भी पूछिए, जिन्होंने आरोप लगाया है।

बता दें कि विन्ता नब्बे के दशक के टीवी सीरियल ‘तारा’ की राइटर-प्रोड्यूसर थीं। विन्ता के आरोपों के बाद आलोक नाथ के खिलाफ कुछ और महिलाएं सामने आईं। अभिनेत्री संध्या मृदुल ने भी आरोप लगाया कि आलोक एक बार शूटिंग के दौरान होटल के कमरे में जबर्दस्ती घुस आए और उन्हें जकड़ लिया।

Related Post

वेब सीरीज ‘पौराशपुर’ में रानी मीरावती का किरदार निभाएंगी ‘शिल्पा शिंदे’

Posted by - November 10, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.   ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली टीवी…
बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने उम्रदराज एक्टर्स और एंटरटेनमेंट क्रू को शूटिंग की दी परमीशन

Posted by - August 7, 2020 0
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 65 साल से ज्यादा उम्र के एक्टर्स और एंटरटेनमेंट क्रू को शूटिंग करने की परमीशन दे…
कंगना से 'पंगा' ले पाएंगे वरुण के 'स्ट्रीट डांसर'?

क्या बॉक्स ऑफिस पर कंगना से ‘पंगा’ ले पाएंगे वरुण के ‘स्ट्रीट डांसर’?

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें कंगना रनौत स्टारर ‘पंगा’ और…