Lover

दूल्हे के सामने दुल्‍हन के गले में प्रेमी ने डाल वरमाला, मच गया तांडव

571 0

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक शादी समारोह में प्रेमिका की शादी होते प्रेमी (Lover) देख नहीं सका और स्‍टेज पर चढ़कर दूल्हे और सबके सामने दुल्‍हन के गले में वरमाला डाल दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, युवक ने दुल्‍हन की मांग में सिंदूर भी डालने की भी कोशिश की। अपने आँखों के सामने दूल्‍हा यह सब देखकर दंग रह गया और सभी लोग भी हैरान रह गए। दुल्‍हन के परिजनों ने युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। इस घटना के बाद दूल्‍हे ने शादी से मना कर दिया, जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग भी परेशान हो गए।

मुबारकपुर गांव निवासी मुकेश पिछले एक साल से गांव के ही एक लड़की से प्यार करता था, इस बात की जानकारी होते ही लड़की के घरवालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। मंगलवार की रात लड़की की बारात आई थी और सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। अचानक से जयमाला के वक्त सनकी प्रेमी मुकेश हाथ में माला और सिंदूर लेकर स्टेज पर चढ़ गया और दुल्‍हन बनी प्रेमिका को वरमाला पहना दी। मुकेश ने दुल्‍हन की मांग में सिंदूर भरने की भी कोशिश की, वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

इस्लामिक चरमपंथी विद्रोहियों ने जेल पर किया हमला, 900 कैदी फरार

 

Related Post

Amit Shah

हरियाणा में कांगेस पर भड़के अमित शाह, बोले- बनिया का बेटा हूं, पाई-पाई का हिसाब लाया हूं

Posted by - July 16, 2024 0
नारनौल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि…

आतंकी पन्नू ने दी हरियाणा सीएम मनोहर लाल को धमकी, बोला- घर पर ही रहें, यही अच्छा होगा

Posted by - August 4, 2021 0
खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को धमकी दी है। धमकी में कहा…
बजट 2020

बजट 2020 : मॉर्डन रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस स्टेशन, लॉजिस्टिक सेंटर्स बनाएंगे

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। 2020 के दशक का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण ने शनिवार को पेश कर रही हैं। ये मोदी…