Lover

दूल्हे के सामने दुल्‍हन के गले में प्रेमी ने डाल वरमाला, मच गया तांडव

611 0

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक शादी समारोह में प्रेमिका की शादी होते प्रेमी (Lover) देख नहीं सका और स्‍टेज पर चढ़कर दूल्हे और सबके सामने दुल्‍हन के गले में वरमाला डाल दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, युवक ने दुल्‍हन की मांग में सिंदूर भी डालने की भी कोशिश की। अपने आँखों के सामने दूल्‍हा यह सब देखकर दंग रह गया और सभी लोग भी हैरान रह गए। दुल्‍हन के परिजनों ने युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। इस घटना के बाद दूल्‍हे ने शादी से मना कर दिया, जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग भी परेशान हो गए।

मुबारकपुर गांव निवासी मुकेश पिछले एक साल से गांव के ही एक लड़की से प्यार करता था, इस बात की जानकारी होते ही लड़की के घरवालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। मंगलवार की रात लड़की की बारात आई थी और सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। अचानक से जयमाला के वक्त सनकी प्रेमी मुकेश हाथ में माला और सिंदूर लेकर स्टेज पर चढ़ गया और दुल्‍हन बनी प्रेमिका को वरमाला पहना दी। मुकेश ने दुल्‍हन की मांग में सिंदूर भरने की भी कोशिश की, वहां मौजूद लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

इस्लामिक चरमपंथी विद्रोहियों ने जेल पर किया हमला, 900 कैदी फरार

 

Related Post

रेलवे का बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। दिवाली से पहले रेलवे ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यटन क्षेत्र में नई पहल की घोषणा की

Posted by - September 10, 2025 0
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, प्राचीन धरोहर तथा जनजातीय…
CM Yogi

“जब सीएम ने कहा, इमरती के साथ अब खाऊंगा जौनपुर की नमकीन…”

Posted by - March 8, 2026 0
लखनऊ। “नारी, तुम केवल श्रद्धा हो…” सुप्रसिद्ध कवि जयशंकर प्रसाद की इन प्रेरणादायक पंक्तियों को चरितार्थ करता नजारा अंतरराष्ट्रीय महिला…
Anandi Ben

आयुष विवि के रूप में पूर्वांचल में शुरू हो रहा आयुर्वेद का बड़ा सेंटर : राज्यपाल

Posted by - July 1, 2025 0
गोरखपुर। प्रदेश के पहले, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel)…