solar eclipse

2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसम्बर को, सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा

985 0

लखनऊ। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मूल नक्षत्र धनु राशि पर 26 दिसम्बर को लग रहा है। जो सम्पूर्ण भारत में दिखाई देगा। यह ग्रहण काशी क्षेत्र में सुबह 8.21 पर स्पर्श करेगा और मध्य 9.40 तथा मोक्ष 11.14 बजे होगा। जबकि प्रयागराज में 8.25 पर स्पर्श, मध्य 9.44 एवं मोक्ष 11.18 पर होगा। ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व यानि 25 दिसम्बर को रात्रि से ही प्रारम्भ हो जाएगा।

सूर्य ग्रहण की खास बात यह है कि यह भारत में भी दिखाई देगा

ज्योतिषाचार्य प्रदीप तिवारी ने बताया कि सूर्य ग्रहण की खास बात यह है कि यह भारत में भी दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 2.53 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा। इस बार यह सूर्य ग्रहण धनु राशि पर लग रहा है। इस दौरान सूर्य आग से भरी अंगूठी की तरह नजर आएगा जिसे वैज्ञानिकों की भाषा में वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी रखें, पेट पर हल्का गाय के गोबर का लेप लगाएं। सूतक लग जाने पर मंदिर में प्रवेश करना, मूर्ति को स्पर्श करना, भोजन करना, यात्रा आदि वर्जित है। ग्रहण मोक्ष के बाद पीने का पानी ताजा ले लेना चाहिए।

साइरस मिस्त्री दोबारा नहीं संभालना चाहते हैं टाटा की कमान

ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रहण का राशिफल मेष मानहानि, वृष अत्यधिक कष्ट, मिथुन स्त्री कष्ट, कर्क सौख्य पूर्ति, सिंह चिंताजनक, कन्या व्यथा, तुला श्री प्राप्ति, वृश्चिक क्षति, धनु घात, मकर हानि, कुंभ लाभ, मीन राशि वालों को सुख देने वाला होगा।

गौरतलब है कि इस वर्ष कुल तीन ग्रहण हैं, दो ग्रहण लग चुके हैं। जिनमें पहला 6 जनवरी 2019 को सुबह 4.05 बजे से 9.18 बजे तक तथा दूसरा 2 जुलाई को रात्रि 11.31 बजे से 2.17 बजे तक था। तीसरा ग्रहण 26 दिसम्बर को सुबह 8.25 से 11.18 बजे तक है।

 

Related Post

CM Yogi, raju srivastava

अपनी पीड़ा को दबाते हुए सबका मनोरंजन करते रहे राजू श्रीवास्तव: सीएम योगी

Posted by - September 21, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव…

मंत्री हरदीप पुरी ने धमकाया और बदसलूकी की- TMC सांसद का आरोप

Posted by - July 24, 2021 0
तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। तृणमूल कांग्रेस के…