CM Vishnu Dev Sai

युवा पत्रकार के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

262 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार की हत्या को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश चंद्राकर पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के हमने निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) एक टीवी पत्रकार थे। उन्होंने सड़क टेंडर को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसकी के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई और उसका शव ठेकेदार के यहां सेप्टिक टैंक में बरामद हुआ। वो नक्सलियों से जुड़ी रिपोर्ट के लिए भी जाने जाते हैं।

Related Post

मोहन भागवत

राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया विधि सम्मत फैसला: मोहन भागवत

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का…
CM Dhami

सीएम धामी ने युवाओं को दिया आश्वासन — हर पात्र अभ्यर्थी को मिलेगा निष्पक्ष अवसर

Posted by - October 12, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड बेरोजगार संघ व तकनीकी डिप्लोमा प्राप्त छात्रों…
CM Yogi

अयोध्या विजन के कार्यों की प्रत्येक सप्ताह हो समीक्षा: सीएम योगी

Posted by - November 27, 2022 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…