Jal Jeevan Mission

मोदी-योगी ने जो कहा वो करके दिखाया…, UPITS में बज रहा यूपी के जल जीवन मिशन का डंका

315 0

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्रालय का स्टॉल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल के प्रवेश द्वार पर नल से जल की आकृति दर्शकों को सेल्फी के लिए बाध्य करती है तो स्थानीय कलाकारों द्वारा जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की उपलब्धियों पर लोकगीत की प्रस्तुति दर्शकों के दिल में उतर जाती है। स्थानीय कलाकारों ने बताया कि जल जीवन मिशन की उपलब्धि को शब्दों में पिरोंकर दर्शकों के सम्मुख पेश किया जा रहा है।

इसके बोल कुछ इस तरह है- मोदी- योगी ने जो कहा वो करके दिखाया…और, ‘मोदी योगी ने मिलकर योजना बनाई, हर घर जल जीवन की पूर्ति कराई।’ स्टॉल आने वाला प्रत्येक विजिटर मंत्रालय की उपलब्धियों की सराहना कर रहा है। दर्शकों को बताया गया कि पहले बुंदेलखंड में पीने के पानी की बहुत समस्या थी। लेकिन वर्तमान में योगी सरकार 95 प्रतिशत घरों तक नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। स्कूलों में जल आपूर्ति, सीएम आवास योजना, गौ आश्रय केंद्र सरीखी अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

बांध, बैराज, तटबंध की जानकारी ले रहे विजिटर्स

सिंचाई व जल संसाधन विभाग के स्टॉल पर भी शनिवार को दर्शकों की भीड़ दिखी। दरअसल, यूपी के बांध-बैराज और तटबंधों की जानकारी प्राप्त करना चाहते थे। स्टॉल में दर्शकों के लिए एक दर्जन एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है।

रिहंद बांध, भमगोडा बैराज, नरोरा बैराज, गिरजा बैराज, मध्य गंगा बैराज की तस्वीरें भी देखी जा सकती है। प्रदेश के 132 डैम, 20 बैराज, 523 तटबंध समेत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों और बाढ़ से सुरक्षित किए जाने योग्य क्षेत्र के बारे में दर्शक जानना चाहते हैं।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

Posted by - April 2, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित होकर आए 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर खीरी…
UP Budget

UP Budget: पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय सुविधा को लेकर एक हजार करोड़ रुपये प्रस्तावित

Posted by - February 22, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने बुधवार को विधानसभा में बजट…
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री महाकुम्भ 2025 में आये श्रद्धालुओं को माला पहना किया स्वागत

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुंभनगर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha…