collided

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: रेलवे फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरे दंपती, मौके पर मौत

1139 0

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नागल थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे (Road Accident On Highway At Saharanpur) पर बलियाखेड़ी रेलवे फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती फ्लाईओवर के नीचे गिर गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

देवबंद थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा शेखा निवासी अविनाश उर्फ चिंटू (26 वर्ष) पुत्र नैन सिंह अपनी पत्नी निशु (24 वर्ष) के साथ अपने गांव से गागलहेड़ी की ओर जा रहे थे। करीब 12 बजे जैसे ही वे रेलवे फ्लाईओवर पर चढ़े तो पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों उछलकर फ्लाईओवर के बीच छूटी जगह में करीब 30 फुट नीचे सड़क पर जा गिरे। नीचे गिरते ही दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि बाइक चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था।

उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Post

AK Sharma

ए.के. शर्मा ने आतंकी हमले में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को दी विनम्र श्रद्धांजलि

Posted by - November 23, 2023 0
लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री तथा आगरा जिले के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने जम्मू-कश्मीर…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम, विदेशी विश्वविद्यालय परिसरों को मिली मंजूरी

Posted by - December 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा ने उच्च शिक्षा (Higher Education) क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाले चार विधेयकों को सर्वसम्मति से…
UPITS-2024

उच्च शिक्षा में किए गए अभिनव प्रयासों और उपलब्धियों से परिचित करा रही योगी सरकार

Posted by - September 27, 2024 0
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के द्वितीय संस्करण में उच्च…