CM Dhami

ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि: सीएम धामी

389 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुखों की निधि बढ़ाने और अन्य सभी मांगों का आंकलन कर उचित निर्णय लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद कार्यक्रम में यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इन पर होती है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पिछले 09 वर्षों में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। गरीबों के जन-धन खाते खोलने के पीछे बड़ी सोच थी। आज विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थी को धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। डिजिटल ट्रांजेक्शन देश में तेजी से बढ़ा है। भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश है।

मुख्यमंत्री (Chief Minister) पुष्कर सिंह धामी ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद कार्यक्रम में. 

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि कोरोना काल में गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई, जिसका लाभ गरीबों को अभी तक मिल रहा है। पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल, हर घर जल एवं अन्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन हो राहत दी जा रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भी समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही है। राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। नई पर्यटन नीति लाई गई है। होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर बनाया जा रहा है काशी को और भव्य व दिव्य: एके शर्मा

उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को 05 लाख रूपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। राज्य में अन्त्योदय कार्ड धारकों को साल में 03 सिलेण्डर मुफ्त दिये जा रहे हैं। यह सुविधा राज्य के 01 लाख 81 हजार गरीब परिवारों को दी जा रही है। एप्पल एवं कीवी मिशन पर तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। दालचीनी और तिमुर को भी मिशन के रूप में लिया गया है।

इस मौके पर भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, अपर सचिव पंचायती राज ओमकार सिंह, ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष दर्शन सिंह दानू, संरक्षक गोविन्द सिंह दानू और विभिन्न जनपदों से आये ब्लॉक प्रमुखगण उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

मकर संक्रांति पर खटीमा को धार्मिक सौगात, ब्रह्मदेव मंदिर में प्रतिमाओं का अनावरण

Posted by - January 14, 2026 0
खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मकर संक्रांति (Mahar Sankranti) के अवसर पर ब्रह्मदेव मंदिर, लोहिया पुल, खटीमा…
CM Vishnu Dev Sai

बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 64 लाख की मंजूरी

Posted by - December 1, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए वित्त विभाग ने 23.64 करोड़ रुपये की…
CM Yogi and Rajnath Singh unveiled the statue of warrior Uda Devi Pasi.

हर हिंदुस्तानी के लिए प्रेरणा हैं वीरांगना ऊदा देवीः सीएम योगी

Posted by - November 16, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत की स्वाधीनता में वीरों व वीरांगनाओं का योगदान अविस्मरणीय है।…