CM Dhami

सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध: सीएम धामी

219 0

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) कैबिनेट ने बुधवार को भू-कानून को मंजूरी दे दी। प्रदेश में इस कानून की मांग लंबे समय से उठ रही थी। जानकारी के अनुसार, धामी सरकार ने इस कानून को बजट सत्र में पेश करने का निर्णय लिया है, ताकि इसे लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने (CM Dhami) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार! उन्होंने आगे कहा, प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सीएम (CM Dhami) ने कहा, हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नये भू-कानून के तहत उत्तराखंड में अन्य राज्यों के लोगों के जमीन खरीदने पर कुछ सख्त प्रावधान किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कुछ प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। इस कानून के लागू होने से बाहरी लेगों के अनियंत्रित जमीन खरीद पर रोक लगेगी और स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा की जा सकेगी।

Related Post

Dushyant Chautala

राजनाथ सिंह से डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर की बात

Posted by - July 1, 2022 0
हरियाणा: दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने आज…
CM Dhami

सीएम धामी के औचक निरीक्षण में थानेदार अनुपस्थित, तत्काल लाइन हाजिर

Posted by - December 19, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी…
helicopter crash

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों की मौत

Posted by - June 15, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत, गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार को केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) हो…
निर्भया की मां

निर्भया की मां आशा देवी फैसले से खुश, बोलीं- महिलाओं को सशक्त बनाने का फैसला

Posted by - January 7, 2020 0
नई दिल्ली। निर्भया की मां आशा देवी ने पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ ‘डेथ वारंट’ जारी करने…