बच्ची लापता

दिन दहाड़े बच्ची हुई लापता

936 0

फिरोजाबाद जनपद के नगला सेंदलाल गांव में मंगलवार सुबह घर से बाहर निकली छह वर्षीय बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस बीच बालिका के मकान पर एक पोस्टर लगा हुआ दिखा जिसमें बालिका की बहन से शादी का प्रस्ताव नहीं मानने पर उसके अपहरण की धमकी दी गई है।

बलात्कार के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पुलिस क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद बलदेव सिंह ने परिजनों से बातचीत कर घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया,   छह वर्षीय बालिका मंगलवार सुबह अपने घर से बाहर निकली थी, तभी वह लापता हो गई। पोस्टर के बारे में पुलिस तहकीकात में जुटी है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार शादीशुदा पवन नाम का युवक बालिका की बहन से शादी करना चाहता है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है।  पोस्टर लिखने वाले और लगाने वाले व्यक्ति के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

 

Related Post

मातृशक्ति सम्मेलन आज, त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे शुभारंभ

Posted by - November 6, 2019 0
पौड़ी। श्रीनगर गढ़वाल में पहाड़ के अर्थतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बुधवार यानी आज मातृशक्ति सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम…
CM Nayab Singh Saini

विधानसभा का शीतकालीन सत्र बहुत जल्द आयोजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री सैनी

Posted by - November 4, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र बहुत जल्द आयोजित किया…
CM Yogi pays tribute to Pt. Chhannulal Mishra

मुख्यमंत्री ने पं. छन्नूलाल मिश्र को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

Posted by - October 6, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित छन्नूलाल मिश्र को सोमवार को श्रद्धांजलि दी। पं.…