Solar eclipse

इस दिन पड़ेगा 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को होगा फायदा

596 0

लखनऊ: इस साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) 30 अप्रैल को लगने वाला है। पंचांग के अनुसार 2022 का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 12:15 बजे से शाम 04:07 बजे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य (Moon sun) को पूरी तरह से ढक लेता है, जिसके कारण सूर्य की किरणें पृथ्वी (Earth) तक नहीं पहुंच पाती हैं। इस पूरी घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।

ग्रहण एक प्रकार की खगोलीय घटना है। ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, हालांकि कुछ लोगों के लिए यह शुभ भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष (Aries)

पैसों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण के दिन धन संबंधी कोई भी कार्य करने से बचें।

वृष (Taurus)

सूर्य ग्रहण के दिन आत्मविश्वास में कमी आएगी, इस दिन बेवजह का गुस्सा या तनाव लेने से बचें।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के दिन भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए. साथ ही अपने आस-पास की गतिविधियों पर भी नजर रखें। सावधान रहे।

कर्क (Cancer)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। साथ ही आर्थिक परेशानी भी खत्म होगी।

सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों को व्यापार से धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के आर्थिक निवेश से बचना होगा।

कन्या (Virgo)

सूर्य ग्रहण के दौरान सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। इसके अलावा इस दौरान नौकरी बदलने की कोशिश न करें।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण थोड़ा नकारात्मक साबित होगा। ग्रहण के दौरान स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कानूनी विवादों से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)

सूर्य ग्रहण के कारण आपको नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा व्यापार में भी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

धनु (Sagittarius)

सेहत अच्छी रहेगी। ग्रहण के दौरान अति आत्मविश्वास से बचना होगा। ग्रहण के दौरान अपने स्वभाव को कोमल रखें।

मकर (Capricorn)

ग्रहण के दौरान संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, साथ ही सट्टा और जुए से भी बचना होगा।

कुंभ (Aquarius)

निवेश में हानि हो सकती है। पारिवारिक विवादों से मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी की बातों से परेशानी हो सकती है। किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए धैर्य रखें।

मीन (Pisces)

सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा। व्यापार में किए गए वित्तीय निवेश से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

Related Post

PM Modi inaugurates Rajasthan Global Investment Summit 2024

राजस्थान राइजिंग तो है ही, रिलायबल भी है, राजस्थान ग्रहणशील है और समय के साथ खुद को निखारना जानता है: प्रधानमंत्री

Posted by - December 9, 2024 0
जयपुर। राजधानी में तीन दिवसीय ‘राइज़िंग राजस्थान ग्लोबल समिट’ (Rising Rajasthan Global Summit) का आगाज़ हो गया है जहां प्रधानमंत्री…

कोरोना: ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई- यह कहने वाले मंत्री के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

Posted by - July 21, 2021 0
मंगलवार को कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने राज्यसभा में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों को लेकर सवाल किया…