Air India

संकट के बादल हुए दूर, Air India के कर्मचारियों की बदली किस्मत

600 0

नई दिल्ली: एअर इंडिया (Air India) की किस्मत तो टाटा समूह के हाथ में आते ही बदल ही गई है इसके साथ ही अब कर्मचारियों की किस्मत भी बदलने लगी है। घाटे वाली एअरलाइन (Airline) को मुनाफे में लाने के लिए मैनेजमेंट न सिर्फ इसके काम करने के तौर-तरीकों में बदलाव ला रही है, बल्कि कर्माचारियों (Employees) का भरोसा बहाल करने की भी तमाम कोशिशें की जा रही हैं। कर्मचारियों को नई-नई सुविधाएं देने की तैयारी चल रही है।

एअर इंडिया एक समय देश की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित एअरलाइन थी, मगर कथित तौर पर खराब प्रबंधन, सरकारी लालफीताशाही और प्राइवेट एअरलाइनों से प्रतिस्पर्द्धा की वजह से इसकी हालत खराब हो गई। एअरलाइन की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि उसके पास जरूरी सेवाओं तक के लिए पैसे नहीं थे, घटती आमदनी और बढ़ते कर्ज की वजह से कर्मचारियों की छंटनी की नौबत आ गई थी।

अक्षय कुमार ने की ऐसी गलती की सोशल मीडिया पर मांगनी पड़ी माफी

अब टाटा समूह की कोशिश है कि एअरलाइन की पुरानी साख को वापस लाया जाए, इसके लिए कर्माचारियों का भरोसा जीतना सबसे अहम है। एक समय एअरलाइन के जिन कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक रही थी उन्हें अब कंपनी का मालिक बनने का मौका मिलने वाला है। एअर इंडिया अपने कर्माचारियों को ईसॉप्स (ESOPs) की सुविधा देने जा रही है। इससे न सिर्फ कंपनी की कार्य क्षमता में सुधार होगा, बल्कि कंपनी का संचालन भी सुधरेगा। हालांकि, अभी यह तय नहीं किया गया है कि किस स्तर तक के कर्माचारियों को ईसॉप्स की सुविधा दी जाएगी।

ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क अब खरीदेंगे कोका कोला

Related Post

कोरोना केस कम होते ही सरकार का बड़ा फैसला, अब पूरी क्षमता से होगा घरेलू हवाई संचालन

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय ने 18 अक्टूबर से अनुसूचित घरेलू हवाई संचालन को बिना किसी क्षमता प्रतिबंध के बहाल…

योग के साथ कमाई भी कराएंगे बाबा रामदेव, पतंजलि का आईपीओ लॉन्च करने का काम जारी!

Posted by - July 22, 2021 0
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद एफएमसीजी कंपनी बन चुकी है, 2020-21 में पतंजलि का टर्नओवर 30 हजार…

घटती नौकरी-बढ़ती बेरोजगारी के बीच महंगाई से राहत नहीं, 73 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

Posted by - August 1, 2021 0
कोरोना संकट से जूझ रहे देश में बढ़ती महंगाई भी किसी महामारी से कम नहीं है, सरकारी तेल कंपनियों ने…
imran-khan

पाकिस्तान : कंगाली और महंगाई की मार से जूझ रही जनता को देखकर इमरान ने हारकर भारत संग व्यापार को दी मंजूरी

Posted by - March 31, 2021 0
इस्लामाबाद । पाकिस्तान कोराना वायरस, कंगाली और महंगाई की मार जूझ रहा है। पाकिस्तान में चीनी की बढ़ती कीमतों और…