JP Nadda

सपा सरकार में काशी विश्वनाथ धाम का सपना कभी पूरा नहीं होता : जेपी नड्डा

623 0

भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने सम्बोधित किया।

एटा के रामलीला ग्राउण्ड सैनिक पड़ाव में वृज क्षेत्र के 65 विधानसभा से जुड़े सभी 28222 बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस, सपा और बसपा होती तो राममंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का सपना कभी पूरा नहीं होता। क्या सपा की सरकार के समय अयोध्या में राममंदिर बन पाता। यह जब सत्ता में थे तब कुछ किया नहीं, अब कह रहे हैं कि ये तो हम भी करना चाहते थे।

देश दुनिया कोरोना प्रबंधन पर केन्द्र और राज्य सरकार की तारीफ कर रही है लेकिन यह कोरोना काल में क्वारंटीन होने वाली पार्टी के नेता दुष्प्रचार करने में जुटे हैं।

एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ सम्मेलन में सपा, कांग्रेस और बसपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने विकास कार्यों और राहत कार्यों की अनदेखी करने पर इन पार्टियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि जो समाजवादी पार्टी की सत्ता में व्यापारियों का अपहरण करते थे, गरीबों के अनाज को हड़प जाते थे। वह आज मारे-मारे फिर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस, सपा और बसपा होती तो भव्य राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का सपना कभी पूरा नहीं हो पाता। हमारी सरकार के कार्यों से आप खुश हैं यही काफी है। बुआ-बबुआ नाउम्मीद हैं उन्हें जनता अब नाउम्मीद ही रहने देगी। इन लोगों के पास जब सत्ता थी तब कुछ किया नहीं अब कह रहे हैं कि ये तो हम भी करना चाहते थे।

 

Related Post

CM Yogi

माफिया अतीक से मुक्त भूमि पर बने आवासों का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, लाभार्थियों को सौंपी चाबी

Posted by - June 30, 2023 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से…

यूपीपीएससी के पूर्व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Posted by - August 6, 2021 0
सीबीआई ने अपर सचिव सचिवालय भर्ती परीक्षा 2010 में अनियमितता के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के…
cm yogi

प्रदेश के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सीएम योगी

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि उनकी सरकार शिक्षा,…