CM Vishnudev

मुख्यमंत्री साय से कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

222 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) के यहां उनके निवास कार्यालय में आज मंगलवार काे कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के अध्यक्ष हरवंश सिँह मिरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री (CM Vishnudev) को युवा कंवर समाज द्वारा आयोजित होने वाले करमा महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कंवर समाज के महासचिव नकुल चंद्रवंशी, टूकेश कंवर भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री (CM Vishnudev) के साथ उत्तर बस्तर कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के जेपरा सहित विभिन्न गांवों में विकास कार्यों से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया।

Related Post

CM Yogi worshiped Guru Gorakshanath

सीएम योगी ने किए गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन

Posted by - February 8, 2023 0
लखनऊ/अगरतला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) विधानसभा चुनाव के मद्देनजर त्रिपुरा के दो…

केदारनाथ जाने के लिए आज से हवाई सेवा शुरू, डीजीसीए की मिली मंजूरी

Posted by - October 1, 2021 0
देहरादून। देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिर केदारनाथ को श्रद्धालुओं के लिए पहले ही खोल दिया गया था, लेकिन आज शुक्रवार…