नाले के किनारे पड़ा मिला युवक का शव

नाले के किनारे पड़ा मिला युवक का शव

802 0

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जौखंडी-खेमाखेड़ा मार्ग पर बने नाले के किनारे बबूल के पेड़ो के बीच शनिवार की सुबह एक युवक का सदिग्धं परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। कुछ दूरी पर एक बिना नम्बर की लावारिस बाइक खड़ी देख उधर से गुजरे ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोसाईगंज पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। म्रतक के कपड़ों की जेब में मिले आधार कार्ड व मोबाइल पर फोन करने पर मृतक युवक की पहचान राम प्रकाश (36वर्ष) निवासी  कुबहरा थाना नगराम के रूप में हुयी।

 

पुलिस को मृतक के शव के पास से नशे की खाली तीन शीशिया व एक खाली सिरींज भी मिली। पुलिस नशे की अत्यधिक डोज लेने के चलते युवक की मौत की आशंका जता रही है।वही पुलिस से सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे दीपाशुं‌ ने बताया शुक्रवार की सुबह पिता रामप्रकाश खेतो की सिंचाई के लिये डीजल लेने की बात कहकर अपनी  नयी बाइक से घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नही आये जिसके बाद उनके मोबाइल पर भी काफी फोन किये गये लेकिन वो नही उठा ओर खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नही चल सका था।पुलिस की माने तो परिजनो ने किसी पर भी कोई आरोप नही लगाया है मृतक राम प्रकाश नशे का आदी थी,नशे की अत्यधिक डोज लेने के चलते उसकी मौत हो गयी होगी।।गोसाईगंज प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिहं ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा गया है,पीएम रिपोट में जांच के लिये हार्ट व विसरा प्रिजर्व किया गया है,शरीर पर किसी भी तरह की कोई भी चोट के निशान नही मिले है।

 

 जौखंडी सहित आस-पास के इलाके में फैला है नशे का काला कारोबार...

ग्रामीणो की माने तो गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जौखंडी सहित आस-पास के दर्जनो गांवो में अवैध नशे का काला कारोबार फैला हुआ है,स्मैक,गांजा  सहित अवैध कच्ची शराब भी बडें पैमाने पर बिकती है जिसके चलते पता नही अब तक कितनी जाने जा चुकी है ओर युवा पीढी नशे के आगोश में समा रही है,पुलिस भी अवैध नशे के काले कारोबार पर लगाना लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

 

Related Post

AK Sharma

सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिया बड़ा निर्णय, निजी नलकूप पर नहीं देना होगा बिजली बिल

Posted by - March 5, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश के करोड़ों किसानों को होली से पहले ही बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को सीएम…
cm yogi in civil hospital

CM योगी ने सिविल अस्पताल पहुंच कर लिया वैक्सीनेशन का जायजा

Posted by - March 1, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वैक्सीनेशन का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने…

Birthday Special: बिना किसी गॉडफादर के प्रियंका ने बदल दिया सिनेमा जगत का हुलिया

Posted by - July 18, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपना 18 जुलाई यानी आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 1982 में…
cm yogi

यह नया उत्तर प्रदेश है, आज प्रदेश में न दंगे हैं, न अराजकताः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ। शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन अनुपूरक बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…